Wednesday, May 31, 2023
-->
rishi kapoor passed away last funeral at mumbai vbgunt

रणबीर कपूर ने दी ऋषि को मुखाग्नि, आखिरी पलों की तस्वीरें नम कर जाएंगी आपकी आंखें...

  • Updated on 4/30/2020

 

 एक सूरज था कि तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा...

नई दिल्ली टीम डिजिटल। आखिरी फोटो तक चेहरे पर चमक, खुशमिसाज तबियत, आंखों में हंसी की झलक और बेहतरीन अदाकारी से एक पीढ़ी की पसंदीदा फेहरिस्त में शुमार ऋषि कपूर आनन-फानन में लोगों को अलविदा करके चल दिए। फिल्मी सितारे का टूटकर दोबारा आसमान में रुखसत हो जाना हर आंख में आंसू दे गया। हर चेहरे को रुसवा कर गया। मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

डबडबाई आंखों से उनके रॉकस्टार बेटे रणबीर कपूर ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ज्यादा देर अपने आंसुओं को जज्ब नहीं कर सकी और उन्हें ढाढ़स बंधाने के फेर में आलिया भट्ट भी खुद पर काबू नहीं रख पाई। एक दिन पहले ऋषि कपूर का निधन मुंबई के रिलायंस अस्पताल में हुआ था।

कुछ ही देर में उनके परिवार के सदस्य जिनमें से ज्यादातर फिल्मी दुनिया के सितारे एक-एक करके अपने जमाने के इस सुपर स्टार को देखने के लिए जमा होने लगे।

उनके आखिरी दर्शन करने के लिए फिल्मी सितारे आते रहे।

पहले अस्पताल और फिर शमशान घाट तक लोगों का काफिला उनके पीछे-पीछे रहा।

हालांकि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के चलते कुछ ही लोगों को पुलिस की ओर से इजाजत मिल सकी।

सैफ अली खान, करीना कपूर खान, रणधीर और राजीव कपूर, अयान मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, रीमा जैन ने पहुंच कर कपूर परिवार को सांत्वना दी।

बृहस्पतिवार की सुबह 8.45 को ऋषि कपूर ने कैंसर से जूझते हुए दम तोड़ दिया। इस दौरान उनके बेटे रणबीर कपूर समेत परिवार के करीबी उनके साथ ही थे। दोपहर में चंदनवाड़ी शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.