Sunday, Mar 26, 2023
-->
rjd tejaswi yadav nitish kumar special status bihar sobhnt

विशेष राज्य के दर्जे पर तेजस्वी का नीतीश पर तंज, बोले- डबल इंजन की सरकार, अब क्या ट्रंप दिलाने आएंगे

  • Updated on 10/17/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) ने महागठबंधन को घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने बिहार के विशेष राज्य के दर्जे (Special Status) की मांग को फिर से उठाते हुए कहा है कि 2 इंजन वाली सरकार है और पिछले 15 साल से नीतीश बाबू सरकार चला रहे हैं अब क्या विशेष दर्जा दिलाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप से बात करनी होगी?  

देश में बढ़ती गरीबी का कौन है दोषी? क्या योजनाएं सुधार सकती हैं हालात? एक नजर...

विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अब क्या ट्रंप आएंगे ?
तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार है। नीतीश जी 15 साल में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला सके।  वह तंज कसते हुए कहते हैं कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए क्या डोनाल्ड ट्रंप आएंगे। 

भूखमरी सूचकांक आने के बाद भड़के राहुल गांधी, बोले- देश का गरीब भूखा क्योंकि मोदी जी...

महागठबंधन ने संकल्प पत्र किया जारी 
बता दें तेजस्वी ने यह बात महागठबंधन के संकल्प पत्र जारी करने के दौरान कही है। तेजस्वी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए एक बार फिर से अपना संकल्प दोहराया है। 'प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का' स्लोगन जारी किया है। तेजस्वी ने इसके अलावा अपनी सरकार आने पर 10 लाख रोजगार देने की बात दोहराई है।  

बलिया कांड: आरोपी के समर्थन में खुलकर आए विधायक, बोले- दूसरे पक्ष पर दर्ज हो FIR

संकल्प को फिर दौहराया
वहीं इसके अलावा तेजस्वी ने अपनी सरकार आने के बाद योजित शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग 'समान काम, समान वेतन' को पूरा किया जाएगा। महागठबंधन के संकल्प पत्र में कृषि ऋण माफ करने का संकल्प लिया गया है जबकि राज्य में कर्पूरी श्रम आपदा केंद्र खोलने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार आएगी तो छात्रों से परीक्षा केंद्र जाने के पैसा नहीं लिया जाएगा। 

 

यहां पढ़ें अन्य महत्वपूर्ण खबरें-

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.