नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रविवार यानी 19 नवंबर को इम्फाल एयरपोर्ट पर UFO नजर आया। CISF के जवानों द्वारा देखा गया। साथ ही वहां पर नागरिक उड़ान भी रोक दी गई। रिपोर्ट के तुरंत बाद तत्काल भारतीय वायुसेना ने अपने दो राफेल फाइटर जेट्स UFO की खोज के लिए रवाना कर दिए।
भारतीय वायुसेना के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल एयरपोर्ट से सिविलियन ऑफिसर की तरफ से UFO नजर आने के संदेश मिले है। इसके बाद हाशीमारा एयरपोर्ट बेस से एक राफेल फाइटर जेट को उड़ाया गया, जहां UFO नजर आया था।
राफेल पर कोई भी अनजान यान या विमान नजर नहीं आया और न ही पायलट ने आसमान में कोई ऐसी चीज देखी। जैसे ही पहला फाइटर जेट वापिस आया, डबल चेक करवाने के लिए दूसरा राफेल भेजा गया। लेकिन उस इलाके और उसके आसपास कोई भी UFO या एलियनशिप नहीं नजर आया। भारतीय वायु सेना के पूर्वी कमांड ने तत्काल अपना एयर डिफेंस रेसपॉन्स मैकेनिज्म शुरू कर दिया।
तत्काल एयर डिफेंस मैकेनिज्म हुआ एक्टिव पूर्वी कमांड ने X पर लिखा कि भारतीय वायुसेना ने एयर डिफेंस रेसपॉन्स मैकेनिज्म को एक्टीवेट कर दिया है। कहा गया था कि 4 बजे के करीब एक UFO एयरफील्ड से पश्चिम दिशा की ओर जाता देखा गया। एयरफोर्स ने जब सर्च अभियान चल चलाया तो उसे वहां कुछ नहीं मिला।
इस बीच इंडिगो के एक विमान को कोलकाता भेजा गया जिसके चलते कुछ देर तक के लिए आसमान में उड़ान भरता रहा था। दूसरी तरफ 25 मिनट बाद एक और फ्लाइट को गोवाहाटी डायवर्ट कर दिया गया। जब एयरफोर्स से कन्फर्मेशन मिला, तब बाकी उड़ानों के देरी से रवाना किया गया। हालांकि इसमें कई फ्लाइट्स तीन घंटे लेट हुई हैं।
यूपीः हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत
चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि ‘मोदी की गारंटी' में दम है:...
मंदिर उद्घाटन: एक जनवरी से राममय वातावरण करने की तैयारी में VHP
कांग्रेस MP के ठिकाने से कैश मिलने पर BJP का तंज- ये कौन सी मोहब्बत...
MP के CM की घोषणा जल्द, BJP विधायक दल की बैठक की तारीख आई सामने
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गुट में एनकाउंटर, दो शूटर अरेस्ट
पुतिन ने कड़ी नीतियों के लिए मोदी को सराहा, उन्हें रूस-भारत संबंधों...
राजस्थान में CM की रेस बाहर हो गए बालकनाथ? किया ये इशारा
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?