Thursday, Mar 30, 2023
-->

मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर सुब्रमण्यम के कार्यकाल का विस्तार

  • Updated on 9/25/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा रहा है। इस बारे में शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जानकारी दी। अरविंद अब अक्टूबर 2018 तक अपने पद पर बने रहेंगे। अब सुब्रमण्यम भी उन कुछ लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्हें मोदी सरकार में सेवा विस्तार मिला है। सीईए के तौर पर उनका मौजूदा कार्यकाल अगले महीने की 16 तारीख को समाप्त हो रहा है।

ठेकेदारों के हाथ सौंपी नगर निगम की इस व्यवस्था का हुआ बुरा हाल, नहीं हो रही वसूली

बता दें कि सीईए वित्त मंत्री को आर्थिक मामलों पर सलाह देता है। इसके अलावा आर्थिक समीक्षा और मध्यावधि समीक्षा तैयार करना भी उसकी जिम्मेदारी है। पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के सीनियर फेलो सुब्रमण्यम को अक्टूबर, 2014 में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए था।

WGC के प्रबंध निदेशक का दावा! दिवाली पर सोने की चमक रहेगी फीकी, बताए कारण

केंद्र की राजग सरकार का पांच साल का कार्यकाल मई, 2019 में पूरा होगा। सूत्रों का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अरविंद के कार्यकाल बढ़ाने का औपचारिक तौर पर एलान किया जाएगा। वह रघुराम राजन के बाद इस पद पर आए थे। राजन ने रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाए जाने के बाद सितंबर, 2013 में सीईए का पद छोड़ दिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.