नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार देश में बेरोजगारी दर में वृद्धि को लेकर भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र की राजग सरकार की रुचि बस देश के कुछ उद्योगपतियों की रक्षा करने में है।
80 वर्षीय अमरिंदर सिंह अब BJP में होंगे शामिल
नफरत की राजनीति पर हमारा प्यार भारी होगा। जनता मेरी हमसफर है और हम साथ मिलकर भारत जोड़ रहे हैं। pic.twitter.com/JPFJOr3sDM — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 16, 2022
नफरत की राजनीति पर हमारा प्यार भारी होगा। जनता मेरी हमसफर है और हम साथ मिलकर भारत जोड़ रहे हैं। pic.twitter.com/JPFJOr3sDM
भारत जोड़ो यात्रा के नौवें दिन करुणागपल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि दुनिया का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति इस देश के एक नेता का घनिष्ठ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे एक सरल प्रश्न पूछता हूं। यदि भारत में इस दुनिया का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति है तो हमारे यहां बेरोजगारी की ऊंची दरों में एक क्यों है?
गुजरात चुनाव से पहले पूर्व CM वाघेला ने KCR से की मुलाकात, सियासत गरमाई
..... लाखों भारतीय बेरोजगार है, उसका कारण यह है कि सरकार की रुचि बस कुछ उद्योगपतियों को बचाने में है। ’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि विनिवेश और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण के कारण लाखों लोग नौकरी गंवा रहे हैं। गांधी ने कहा, ‘‘ कौन लोग सार्वजनिक क्षेत्र के इन उपक्रमों को ले रहे हैं? वे देश के उन्हीं पांच या छह उद्योगपतियों के पास जा रहे हैं जो (उद्योगपति) इस सरकार से फायदा उठा रहे हैं।’’
LIVE: Bharat Jodo Yatra | Kollam to Karunagappally | Kollam | Kerala https://t.co/M8LLnIPNbU — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 16, 2022
LIVE: Bharat Jodo Yatra | Kollam to Karunagappally | Kollam | Kerala https://t.co/M8LLnIPNbU
जांच एजेंसियों का इस्तेमाल जबरन वसूली के लिए किया जा रहा है : केजरीवाल
यात्रा का शाम का चरण चावरा बस स्टैंड से शुरू हुआ जिसमें गांधी के साथ हजारों लोग थे। वे करुणागपल्ली तक गये। सुबह में यह यात्रा पोलाथोडू से प्रारंभ हुई थी। कांग्रेस का 3,570 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ था और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।
अडानी मामले पर संसद में हंगामा, विपक्ष की मांग- SC की निगरानी में हो...
FPO वापस लेने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी टूटा
पूर्ण अभिदान मिलने के बावजूद अडानी ने FPO वापस लिया, कही ये बात
Bday Spl: इस शख्स के कहने पर Shamita ने रखा था बॉलीवुड में कदम, इस...
पति से घर से नकदी व जुलरी चुरा प्रेमी के साथ हुई फरार, FIR दर्ज
गुरुग्राम के होटल में किशोरी से ‘इंस्टाग्राम मित्र' ने दुष्कर्म किया
RSS न दक्षिणपंथी है और न ही वामपंथी, वह राष्ट्रवादी है: होसबोले
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...