Monday, Dec 04, 2023
-->
Women workers of BJP fed sweets to the MPs going to Parliament, expressed gratitude

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने संसद जा रहे सांसदों को खिलाई मिठाई, जताया आभार

  • Updated on 9/21/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  दिल्ली भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आज सांसदों के संसद परिसर में प्रवेश के विजय चौक एवं ट्रांसपोर्ट भवन चौक साईड के दो गेटों पर सांसदों को मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास होने के लिए आभार जताया।
         महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने धन्यवाद मोदी जी प्ले कार्ड लेकर सांसदों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मोर्चा महामंत्री श्रीमति प्रियाल भारद्वाज, श्रीमती सरिता तोमर एवं सुश्री वैशाली पोद्दार सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि आज संसद में सबसे ज्यादा महिलाएं चुनाव जीतकर आई हैं। महिला आरक्षण बिल पास होना प्रमाण है कि मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस बिल के लागू होने पर महिलाओं की भागीदारी लोकसभा के साथ-साथ राज्य सभा में भी बढ़ेगी। 
         दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की स्वीकृति, महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है। इस बिल का नाम नारी शक्ति अधिनियम रखना ही इसके पीछे मोदी सरकार की सार्थक सोच को बताती है। महिलाएं आगे आकर सिर्फ  परिवार का ही नहीं बल्कि देश का भी नेतृत्व करें इसके लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। 
 

comments

.
.
.
.
.