Tuesday, Oct 03, 2023
-->
workshop-organized-on-rights-of-disabled-employees-emphasis-on-improving-facilities

दिव्यांग कर्मचारियों के अधिकारों पर कार्यशाला आयोजित, सुविधाओं को सुधारने पर दिया जोर 

  • Updated on 8/30/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज दिल्ली मंडल ने स्टाफ  बेनेफिट फंड के माध्यम से दिव्यांग कर्मचारियों के अधिकारों पर चौथी कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर विशिष्ट वक्ताओं एमसी दास, सुश्री रुक्मिणी, फिरोज अहमद और ब्रह्मा कुमारी टीम को आमंत्रित किया गया।
     दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक डिम्पी गर्ग ने वक्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें धन्यवाद दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने आठ  दिव्यांग
रेलवे कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया। उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों को 11 सुनने के यंत्र, बैसाखी, चार वॉकर और 30 स्मार्टफोन भी वितरित किए। इस अवसर पर दिल्ली मंडल के अधिकारी भी उपस्थित थे।
       डिम्पी गर्ग ने दिव्यांग रेल यात्रियों को सेवाएं देने के लिए रेलवे की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यात्री सेवाओं को रेलगाडिय़ों से लेकर प्लेटफार्म पर भी मजबूत किया जा रहा है। हर दिन इन्हें और बेहतर करने के प्रयास जारी हैं। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.