नई दिल्ली / टीम डिजिटल। शराब के बाद अब भाजपा ने दूषित पानी को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना से जांच की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सीवर शोधन संयंत्रों (एसटीपी) की जांच के लिए एलजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
डीपीसीसी के सर्वे में पानी के दूषित नमूने मिलने का लगाया आरोप
मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी के साथ आदेश ने कहा कि जहरीले और गंदे पानी वितरण के खिलाफ भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सीवर शोधन संयंत्रों का भाजपा ग्राउंड जीरो पर जाकर दौरा भी करेगी। आदेश ने आरोप लगाया कि दिल्ली के 26 सीवर शोधन संयंत्रों में से कई संयंत्र तय मानक के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह दी जाने वाली डीपीसीसी की रिपोर्ट में भी यह जानकारी सामने आई है कि दिल्ली के कई इलाकों में दूृषित और जहरीला पानी जा रहा है। जिससे दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा की आशंका बढ़ी है।
सांसद रमेश बिधूड़ी ने तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि समस्याओं में सुधार के लिए दिल्ली सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा सत्र की अवधि कम रखते हैं ताकि दिल्ली की समस्याओं पर बहस ही न हो सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा संचालित इन एसटीपी से पानी या तो यमुना में छोड़ा जाता है या जल निकायों को पुर्नजीवित करने के लिए उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी यमुना में गिरने से प्रदूषण का स्तर बढऩे का प्रभाव दिल्ली के वातावरण पर भी पड़ता है और यहां वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए ठोस उपाय न करने का आरोप लगाया।
RBI का न्यू ईयर गिफ्ट- नहीं बढ़ेगी EMI, यहां पढ़ें, मौद्रिक समीक्षा...
IT के छापे में सैकडों करोड़ बरामद, जानें क्या है कांग्रेस MP का...
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती
नवाब मलिक के 'अपमान' को लेकर सुले ने साधा भाजपा पर निशाना
Mahua Moitra की किस्मत का फैसला आज, एथिक्स कमेटी लोकसभा में पेश करेगी...
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121 अंक मजबूत
विपक्ष ने संसद में लगाया आरोप : सरकारी लोग अमीर हुए, जनता गरीब
भाजपा सांसद बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ टिप्पणी के लिए...
नागरिकता मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने असम और पश्चिम बंगाल पर अलग-अलग रुख...
मोदी सरकार ने एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस के इस्तेमाल पर लगाया...