Friday, Mar 24, 2023
-->
cheating-with-the-public-in-the-name-of-knowledge-sharing-ramveer-singh-bidhuri

नॉलेज शेयरिंग के नाम पर जनता के साथ धोखा: रामवीर सिंह बिधूड़ी

  • Updated on 4/26/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि नॉलेज शेयरिंग के नाम पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली बैठकर पंजाब पर भी केजरीवाल राज करना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर ठुकराया, कही ये बात 

बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की समस्याओं की सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बीच हुए नॉजेल शेयरिंग एग्रीमेंट को जनता के साथ एक धोखा बताते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब पर भी राज करना चाहते हैं जबकिउनसे दिल्ली ही नहीं संभल रही।

महिलाओं पर आधारित आजादी की अमृत कहानियां दूसरों को प्रेरित करने वाली अनूठी पहल:अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि इसको बंद करके दिल्ली की समस्याओं पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दो दिन दिल्ली बुलाकर 'शो किया गया जैसे किसी दूसरी पार्टी का नेता आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री से मिलने आया हो। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि पंजाब में दिल्ली की ही नीतियां लागू की जाएंगी। इसके लिए एग्रीमेंट की क्या जरूरत थी? उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बिजली अधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी जिसका काफी विरोध हुआ था तो उसे नॉलेज शेयरिंग का नाम दे दिया गया। अब उसी पर एग्रीमेंट कर लिया गया है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.