नई दिल्ली / टीम डिजिटल। प्रदेश भाजपा ने निगम चुनाव को लेकर जहां एक तरफ आप सरकार पर निशाना साधा है। वहीं निगम में भाजपा के काम की जमकर सराहना करने में भी पीछे नहीं रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद गौतम गंभीर, पूर्व मंत्री विजय गोयल ने प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी निगम चुनाव काम के सच और झूठ के बीच होगा। आदेश गुप्ता ने महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार व अन्य पदाधिकारियों के साथ कई कांग्रेसी नेताओं को भी भाजपा में शामिल किया।
यूक्रेन के खिलाफ रूस को हमले रोकने के लिए भारत सरकार बनाए दबाव:आरएसएस गुप्ता ने दावा किया कि आगामी निगम चुनाव में भाजपा चौथी बार प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक व्यक्ति सिर्फ प्रचार में जुटा रहता है लेकिन दिल्ली नगर निगम कम बजट के बावजूद लगातार जनसेवा में लगा है।
पीएम मोदी की पुणे यात्रा के दौरान प्रदर्शन करेंगे MVA में शामिल तीनों दलों के कार्यकर्ता सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आगामी निगम चुनाव झूठ बनाम सच और काम के बीच होगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि वह प्रतिदिन 2 लाख लोगों को खाना खिलाते थे जो कि बेहद सफेद झूठ है। जबकि भाजपा केवल काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने निगम और अपने संसदीय क्षेत्र में किये गए कार्य की भी जानकारी साझा की। साथ ही कहा कि हमने पेपर में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके दिखाया है। गंभीर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में जरूर सवाल करेगी कि आखिर जो वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था उन वादों का क्या हुआ।
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध