Sunday, May 28, 2023
-->
delhi-government-has-ignored-farmers-bjp

दिल्ली सरकार ने किसानों की अनदेखी की है: भाजपा

  • Updated on 9/21/2022

नई दिल्ली / टीम डिजिटल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में जंतर-मंतर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान आदेश गुप्ता ने किसानों की अनदेखी और उनसे किये गए वादों को पूरा न करने का आरोप दिल्ली सरकार पर लगाया।

अडाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी में 13 अरब डॉलर की हिस्सेदारी रखी गिरवी 

किसान मोर्चा के तत्वावधान में देहात की परेशानियों के साथ-साथ नई आबकारी नीति के खिलाफ  गांव पंचायत के किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा। भाजपा नेताओं ने किसानों के हितों की अनदेखी के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की इस्तीफा देने की मांग भी की। आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले आठ साल में दिल्ली के किसान खुद की पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली सरकार ने दिल्ली-देहात की समस्याओं को हमेशा अनदेखा किया है। दिल्ली के किसान खुद को अपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आप सरकार ने अब तक किसानों के लिए 39 स्कीम बनाई लेकिन यह स्कीम से अधिक कुछ और ही साबित हुई है। 

पंद्रह दिन में बिके नरेला में 870 फ्लैट्स, एलजी ने प्रशंसा की 

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कमर्शियल दर पर सिंचाई के लिए बिजली शुल्क वसूल करना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा नहीं दिया है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली का हर किसान खुद को किसान साबित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। किसान सम्मेलन में महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, 360 गांव के प्रधान रामकुमार सोलंकी, मोर्चा सह-प्रभारी अजित खडख़ड़ी, प्रदेश मोर्चा महामंत्री अनूप चौधरी और राजपाल राणा आदि उपस्थित थे।


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.