Wednesday, Mar 22, 2023
-->
Delhi govt has also failed to pay minimum wages to contract workers: Ramveer Singh Bidhuri

दिल्ली सरकार कांट्रेक्ट कर्मियों को न्यूनतम वेतन देने में भी नाकाम रही है: रामवीर सिंह बिधूड़ी

  • Updated on 9/27/2022

नई दिल्ली / टीम डिजिटल। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक 3 लाख में से एक भी कांट्रेक्ट कर्मचारी को पक्का नहीं किया और उन्हें न्यूनतम वेतन देने में भी नाकाम रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वह गलत बयान देने से पहले अपने काम को भी देखेेंं। 

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने पेश किया राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव
बिधूड़ी ने कहा कि अब आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के कांट्रेक्ट कर्मियों को भी पक्का करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आठ वर्ष पहले कांट्रेक्ट कर्मियों को पक्का करने का वाद करके सत्ता में आई थी, लेकिन आज तक एक भी कांट्रेक्ट कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है। 

विजयवर्गीय, अन्य के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर फैसला करें मुख्य सचिव: कोर्ट 

बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली चुनावों के वक्त 2015 में डीटीसी कर्मचारियों, गेस्ट टीचरों और अन्य कांट्रेक्ट कर्मचारियों के साथ इसी तरह अलग-अलग मुलाकातें की गई थीं और उन्हें पक्का करने का वादा किया गया था। लेकिन काठ की हंडिया बार-बार आग पर नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि इसलिए गुजरात के लोग केजरीवाल पर विश्वास नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौजूदा समय में विभिन्न विभागों में तीन लाख से अधिक कांट्रेक्ट कर्मचारी हैं। 

comments

.
.
.
.
.