Wednesday, Mar 29, 2023
-->
Gambhir to open Shaheed Bhagat Singh Jan Library in East Delhi

पूर्वी दिल्ली में शहीद भगत सिंह जन लाइब्रेरी खोलेंगे गंभीर

  • Updated on 3/23/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शहीद भगत सिंह की याद में शहीदी दिवस पर सांसद गौतम गंभीर ने घोषणा की कि पूर्वी दिल्ली में पांच स्थान पर शहीद भगत सिंह जन लाइब्रेरी खोली जाएगी। जन रसोई की तर्ज पर यह लाइब्रेरी खोली जाएगी, जिसमें रोजाना के समाचार पत्रों के अलावा स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रहे देशभक्तों की जीवनियां व हिंदुस्तान के राजाओं से जुड़े संस्मरणों आदि पर आधारित किताब भी रखी जाएगी। ताकि युवाओं को देश और वीरों के इतिहास के बारे में सही जानकारी मिल सके। गौतम गंभीर ने कहा की जब मैं पूर्वी दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में चुना गया, तो मैंने 360 डिग्री परिवर्तनकारी परिवर्तन लाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अन्य कार्य के अलावा मुझे शहीद भगत सिंह जन पुस्तकालय के शुभारंभ की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। 

शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं बल्कि हुनरमंद बनाना हो: हर्ष चौहान 

इसका नाम मेरे आदर्श शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है क्योंकि उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को भगाने के लिए ज्ञान और शिक्षा को एक हथियार बनाया था। उनके शब्द अभी भी युवाओं के मन में गूंजते हैं और यह सब इसलिए है क्योंकि वह एक उत्साही पाठक और उससे भी बेहतर वक्ता थे। गंभीर के अनुसार पूर्वी दिल्ली में 5 जगह शुरु होने वाली शहीद भगत सिंह जन लाइब्रेरी  भी ढलावघर में खोली जाएंगी।

एक बार में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी

आनंद विहार, शाहदरा , त्रिलोकपुरी , मयूर विहार में यह खोलने की योजना है। इसमें  एक बार में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसे गौतम गंभीर फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जाएगा। अन्य विषयों के अलावा विज्ञाण , समसामयिक विषयों से जुड़ी किताबें भी रखी जाएंगी। ये लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी और इसमें वाई-फाई तथा कंप्यूटर की भी सुविधा रहेगी। ताकि गरीब बच्चे अपने स्कूल के काम भी लाइब्रेरी से कर सकें। 

comments

.
.
.
.
.