Tuesday, Mar 28, 2023
-->
If you show the real picture of education and health, your eyes will open: Ramveer Singh Bidhuri

शिक्षा और स्वास्थ्य की असली तस्वीर दिखाओ तो खुल जाएंगी आखें:रामवीर सिंह बिधूड़ी

  • Updated on 4/25/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को दिखाए जाने को दिल्ली सरकार का तमाशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की असली तस्वीर दिखाओ तो खुल जाएंगी आखें। उन्होंने कहा कि यह स'चाई से आंखें मूंदने और अपनी पीठ थपथपाने के लिए झूठा प्रचार करने के एक 'शोÓ के अलावा और कुछ नहीं है।

गुजरात चुनाव से पहले 'बागी' हुए हार्दिक का दिखा भगवा अवतार! व्हाट्सऐप बायो से कांग्रेस गायब 

बिधूड़ी के साथ ही विधायक जितेंद्र महाजन ने भी यही तंज कसा है। बिधूड़ी ने कहा कि आम आप की विधायक आतिशी का सफेद झूठ पकड़ा जा चुका है कि केरल सरकार के अधिकारी दिल्ली की शिक्षा नीति को समझने के लिए दिल्ली आए थे। क्योंकि केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने आतिशी के इस दावे को स्पष्टरूप से झुठला दिया है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली के 1027 सरकारी स्कूलों की दशा पर  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने खुद दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

भाजपा ने आतिशी के खिलाफ डीसीपी से शिकायत की 

आप विधायक आतिशी के खिलाफ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से मिलकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की छवि को धूमिल करने के लिए आप  नेता आतिशी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। भाजपा का आरोप है कि निजी चैनल के साथ लाइव डिबेट में 'आपÓ नेता आतिशी ने जहांगीरपुरी दंगे के मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा अंसार को भाजपा का नेता बताया और आदेश गुप्ता के साथ उसके फोटो को जोड़कर दिखाया जो पूरी तरह से झूठ पर आधारित था। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रदेश मीडिया रिलेशन सह प्रमुख विक्रम मित्तल आदि शामिल रहे। 

comments

.
.
.
.
.