नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न स्थान पर पौधारोपण और जल ही जीवन संरक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान आदेश ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से भूजल के स्तर में दिल्ली सबसे नीचले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि राजधानी में सबसे बुरी हालत दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा और उत्तर पूर्वी दिल्ली में है।
राजनीतिक समर्थन प्राप्त शहरी नक्सलियों ने सरदार सरोवर बांध का काम कई वर्षों तक रोका : मोदी
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार का 200 तालाबों को पुनर्जीवित करने का वादा कागजों में ही सिमट कर रह गया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हमारे कल के लिए बेहद जरूरी है। प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए भाजपा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने किशनगढ़ गांव के 200 साल पुराने सूखे तालाब को पुनर्जीवित करने पर ग्रामीणों और डीडीए का आभार भी जताया।
भाजपा ने तुगलकाबाद में कैच द रेन अभियान चलाया
सेवा पखवाड़े के तहत तुगलकाबाद में कैच द रेन अभियान में इलाके के विभिन्न तालाबों के आसपास सफाई कर उसमें जल पहुंचने के मार्ग को अवरोध मुक्त किया गया। सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी और पूर्वांचल मोर्चा पदाधिकारी एस.राहुल भी शामिल रहे। इस दौरान लोगों से जल संरक्षण व जल संचय पर चर्चा भी की गई। राहुल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोक कल्याण के कार्य को प्रमुखता देने का अभियान विशेषतौर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कैच द रेन के तहत स्वच्छता और तालाब के मार्ग को अवरोधमुक्त किया जा रहा है, ताकि तालाबों में जल आसानी से पहुंच सके।
'पठान' कॉन्ट्रोवर्सी पर पहली बार बोले शाहरुख खान, कहा- 'हमारा बस...
अडाणी ग्रुप की कंपनियों को 3 दिन में शेयर बाजार में लगी 5.56 लाख...
तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या मामले में जांच पूरी : CBI ने हाई...
बजट में घटते निर्यात, वैश्विक मंदी के असर पर हो ध्यानः चिदंबरम
कोर्ट ने धनशोधन की जानकारी का खुलासा करने का निर्देश देने संबंधी CIC...
संवैधानिक मूल्यों के प्रति नाममात्र सम्मान के साथ देश पर राज कर रहा...
अडाणी समूह के इजराइल में प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM...
BBC डॉक्यूमेंट्री बैन : लोग सुप्रीम कोर्ट का कीमती वक्त बर्बाद करते...
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अदाणी समूह, जाति गणना का...
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कोच रीड ने...