Sunday, Mar 26, 2023
-->
national teacher award - unforgettable moment of life :  rajni sharma

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान - जीवन का अविस्मरणीय क्षण :  रजनी शर्मा

  • Updated on 9/7/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सच में समर्पण भाव और निष्ठा से किए गए कार्य सदैव ही अमूल्य पारितोषिक परिणाम देते हैं, यह महसूस हुआ - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड प्राप्त करते हुए। उनका सहजता से ''बधाई हो' कहना वास्तव में जीवन में सदा के लिए शुभकामनाओं सा प्रतीत होने लगा। यह बात दिल्ली नगर निगम नेशनल अवार्डी शिक्षक रजनी शर्मा ने कही। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के हाथों शिक्षा क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पंच प्रण को देश के एक-एक बच्चे तक असेंबली व शिक्षक संघ मीटिंग के माध्यम से पहुँचाने का कार्यभार भी सभी राष्ट्रीय अवार्डी शिक्षकों को मिला।

यमुना डूब क्षेत्र में असिता पूर्व परियोजना का एलजी ने किया उद्घाटन 

संयोगवश  राष्ट्रपति और रजनी शर्मा जन्मदिवस एक ही तिथि 20 जून को है। रजनी शर्मा ने कही वो पल भी आ गया जब सभी 45 नेशनल अवार्डी प्रधानमंत्री से मिलने गए। पी.एम. हाउस में अतिथि सम्मान ने हम सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामने ही थीं भारत सरकार की राज्य शिक्षा मंत्री माननीय अन्नपूर्णा देवी  व सचिव भारत सरकार माननीय अनिता करवल सादा लिबास और आत्मविश्वास से परिपूर्ण। प्रधानमंत्री का आना और सभी अवार्डी शिक्षकको नमस्कार करना वास्तव में भारतीय संस्कृति के आतिथ्य सत्कार का जीता जागता उदाहरण था। सभी शिक्षकों के साथ हँसी ठिठोली करते-करते देश के बच्चों के लिए 2047 के स्वप्न को साकार करने के कार्य को देना,  सभी के प्रेरणादाई रहा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक के लिए किया मंथन

सभी शिक्षकों ने भी आश्वस्त किया कि 2047 के स्वप्न को साकार करके ही रहेंगे। पंच प्रण को पूर्ण करने में अपनी महत्ती भूमिका को अवश्य निभाएंगे। रात के भोजन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलने का सुअवसर भी प्रदान हुआ। एक शिक्षक के जीवन एक ही दिन तीन-तीन अविस्मरणीय पल सच में एक स्वप्न जैसे प्रतीत होते हैं। सभी नेशनल अवार्डी शिक्षकों की भूमिका अपने विद्यार्थियों व शिक्षा विभाग के प्रति और भी अधिक हो जाती है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.