नई दिल्ली/ निशांत राघव:प्रदेश भाजपा निगम चुनाव से पहले किसानों और 365 गांवों के लोगों से एक मुट्ठी अनाज लेकर उन्हें पार्टी के साथ जोडऩे की तैयारी में जुट गई है। शुरुआत में करीब साढ़े दस हजार घरों से यह अनाज जुटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मुहिम के साथ भाजपा न केवल किसानों और अन्य लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास को मजबूत करेगी, बल्कि दिल्ली सरकार की घेराबंदी और पुख्ता करेगी। वैसे इस तरह से लगभग चार वर्ष पहले भी भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के सहयोग से सभी विधानसभा में अभियान चलाकर अनाज एकत्रित किया था और बाद में समरसता खिचड़ी भी पकाई गई थी।
यूपी चुनाव को 'फेसलैस नहीं मान सकते, भाजपा सरकार बनने को लेकर आशांवित संघ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने भी माना कि भाजपा ने इस तरह की मुहिम शुरु की है। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में भाजपा की मुहिम लगातार जारी है। कुछ मांगों को दिल्ली सरकार स्वीकार रही है। लेकिन जब तक 24 मांगें किसानों की पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक भाजपा पूरी शांत नहीं बैठेगी। भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि उसके बाद किसानों के समर्थन में बड़े आंदोलन की घोषणा होगी। माना जा रहा है कि इस अभियान से नगर निगम चुनाव में भी पार्टी को लाभ मिलेगा।
किसानों के समर्थन में भाजपा कई बड़े कार्यक्रम के जरिये दिल्ली सरकार को घेरेगी प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार का कहना है कि किसानों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यदि मांगें नहीं मानी गई तो कुछ अन्य बड़े कार्यक्रम भी किये जाएंगे। जिसमें किसान गाय, भैंस, ट्रैक्टर आदि लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी कर सकते हैं। दरअसल दिल्ली भाजपा की योजना है कि दिल्ली के 365 गांव में कार्यकर्ता घर-घर जाकर अनाज इक_ा करें। हरेक परिवार से सिर्फ एक मु_ी अनाज लेने का लक्ष्य इसमें रखा है। पदाधिकारी ने कहा कि लगभग साढ़े दस हजार परिवारों को इस अभियान से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। इसके बाद कई बड़े कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें दिल्ली देहात के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों का भोजन घरों से एकत्र अनाज से तैयार होगा। योजना है कि बाद में समरसता खिचड़ी आयोजन भी किया जाए। हालांकि यह अभी तय नहीं है।
शेखर कपूर ला रहे हैं कल्ट क्लासिक फिल्म Masoom का सीक्वल
करिश्मा-करीना से लेकर शमिता-शिल्पा तक, बॉलीवुड की ये Sister Jodis...
Apple Vision Pro के धांसू फीचर्स उड़ा देगा आपके होश, अब आंखों के...
शानदार फीचर्स के साथ Honda ने पेश की नई मिड साइज SUV Elevate, यहां...
ऑपरेशन ब्लूस्टार के 39 साल पूरे होने पर स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान...
Swara bhasker Pregnant: मां बनेने वाली हैं स्वरा भास्कर, पति संग शेयर...
Birth Anniversary: पिता के निधन के बाद इस उम्र में ही बस कंडक्टर की...
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...