नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में रविवार को दिल्ली सरकार के विरुद्ध राजनैतिक प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न हो गई। प्रस्ताव को नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रखा। जिसका अनुमोदन सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया और समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा ने किया।
BJP से विधानसभा चुनाव में निपटने के लिए AAP ने किया गुजरात इकाई का पुनर्गठन
बैठक में दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरुक अभियान चलाने से लेकर नीतियों में खामियों पर चर्चा भी की गई। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक आंदोलन है जो विचारधारा से चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा बाकी किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास खुद को प्रेरित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार आज वो सब कुछ कर रहे हैं जो उन्होंने बच्चों की कसमें खाकर मना किया था। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने भारतीय संस्कृति को पुर्नस्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए वरदान साबित होने वाली यमुना के लिए केजरीवाल सरकार अभिशाप साबित हुई है। यमुना में प्रदूषण की स्थिति बेहद विकट हो रही है।
राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए शरद पवार से मिले AAP सांसद संजय सिंह प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नया रूप ले चुका है। कार्यकारिणी में दिल्ली सरकार की नीतियों से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा हुई। सरकार के शिक्षा मॉडल, यमुना सफाई, प्रदूषण, मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवा, बिजली व्यवस्था, पेयजल संकट, डीटीसी जर्जर दर्शा, रोहिंग्या, बांग्लादेशी और आप सरकार में आरोपी मंत्रियों की बर्खास्तगी को लेकर मुद्दे विशेष रूप से चर्चा के केंद्र में रहे। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद रमेश बिधूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, असम के सह-प्रभारी पवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आदि शामिल रहे।
मंच पर लगे पोस्टर से भगवा गायब हालांकि इसे संयोग अथवा डिजाइन तैयार करने वालों की रचनात्मकता भी माना जा सकता है, लेकिन भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंच पर लगे मुख्य पोस्टर से भगवा रंग नदारद रहना कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित पार्टी के भीतर और बाहर चर्चा का केंद्र बना रहा। बैठक में अमूमन कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र हमेशा ही पोस्टर में रहते हैं। इसके साथ ही पोस्टर में अन्य रंगों के साथ-साथ पार्टी की प्रमुख विचारधारा से जोड़कर माने जाने वाले भगवा रंग को भी प्रमुखता से दर्शाया जाता रहा है। लेकिन कार्यकारिणी में मंच पर लगे पोस्टर से न केवल भगवा रंग पूरी तरह से नदारद दिखा, बल्कि भगवा के स्थान पर पोस्टर में नीले रंग को खास तवज्जो दी गई। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई बार डिजाइन करने वाले विशेषज्ञ अपने हिसाब से रंग का चयन करते हैं, इसमें पार्टी अधिक दखल नहीं करती है। वहीं एक अन्य पदाधिकारी ने यह तो स्वीकार किया कि यह भूलवश भी हो सकता है, लेकिन उन्होंने इसे किसी तरह की राजनीति आदि से जोडऩे से इंकार किया। वैसे इसके साथ-साथ कार्यकारिणी के आयोजन स्थल को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में यह चर्चा भीजोरों पर रही कि आयोजन स्थल प्रमुख विपक्षी दल से जुड़े एक बड़े नेता का है। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी ने कहा कि बैंक्वेट स्थल सी.के.अग्रवाल का है और उसका प्रमुख विपक्षी दल के बड़े नेता के साथ कोई जुड़ाव नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण में किया पंजाब का जिक्र
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश कार्यकारिणी में आप सरकार के विरुद्ध प्रस्ताव रखते हुए 24 बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पंजाब और आप सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा, आम आदमी पार्टी के इस तानाशाही रवैये का विरोध करती है कि अगर कोई भाजपा कार्यकर्ता प्रजातांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ बोलता है तो उसके खिलाफ पंजाब में आपराधिक मुकदमें दर्ज करा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस तानाशाही रवैये को भाजपा कार्यकर्ता हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की विफलताएं दिल्ली की जनता के लिए अब दुर्भाग्य बनती जा रही हैं। दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर और हर योजना में असफल सिद्ध हो रही है। कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई गई।
अमृतपाल के तीन और साथियों को डिब्रूगढ़ जेल लाया गया
दिल्ली भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता अगले बजट तक विधानसभा से निलंबित
स्विमिंग पूल में उतरीं Shweta Tiwari, बिकनी अवतार में देख आहें भरने...
Birth Anniversary: जब नेहरूजी से बहस कर बैठे थे बिस्मिल्लाह खां, फिर...
आज की राजनीति के 'मीर जाफर' हैं राहुल गांधी, माफी मांगनी ही...
श्रद्धा की रिकॉर्डिंग सुन भावुक हुए पिता, कहा- बेटी का अंतिम संस्कार...
CM केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, ‘दिल्ली का बजट न...
1984 सिख दंगा पीड़ितों में 14 लोगों को मिली सरकारी नौकरी
चैत्र अमावस्या 2023: आज ये राशियां रहेंगी नसीब वाली
मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े