नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब के निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। पंजाब में इस बार कुल 2302 वार्डों पर चुनाव हुए हैं। जिसमें 9,222 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें सत्ताधारी कांग्रेस 2037 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं अकाली दल ने 1569 सीटों से चुनाव लड़ रहा है। वहीं भाजपा के टिकट से 1003 और आप की ओर से 1606 लोग भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में बसपा भी अपनी किस्मत आजमा रही है और वह 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी ने सात नगर निगम चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया।स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है। साथ ही साथ लगभग 53 साल बाद बठिंडा नगर निगम की सीट कांग्रेस के खाते में आई है।
मध्य प्रदेश के सीधी में दर्दनाक हादसा: अब तक 47 शव बरामद, 5 लोगों की तलाश जारी Live update:-
मोहाली नगर निगम के नतीजों का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा
बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है
स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है
पटियाला से 6 वार्ड कांग्रेस, 3 अकाली दल और 4 निदर्लीय के खाते में आई हैं।
बठिंडा में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस ने यहां 14 सीटों पर बाजी मार ली है। वही शिअद को महज 7 सीटें मिली हैं।
फाजिल्का में कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि 4 वार्ड पर बीजेपी और 2 वार्ड पर आप को जीत हांसिल हुई है।
कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया
पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है
वहीं करतारपुर में निदर्लीयों ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हांसिल की है। यहां कुल 15 सीटों में से निर्दलियों को 9 सीट मिली हैं। और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत हांसिल हुई है।
होशियापुर में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस ने यहां 50 वार्ड सीटों में से 31 पर जीत हांसिल की है। वहीं शिरोमणि, अकाली दल और बसपा को एक भी सीट नहीं मिली है।
अबोहर की 50 सीटों में से 49 को कांग्रेस ने जीता
भवानीगढ़ नगर निगम की 15 सीटों में से 13 को कांग्रेस ने जीता
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनाव में सात में से छह नगर निगम की सीटों पर जीत हासिल की है । इनके परिणाम बुधवार को घोषित किये गये । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। आधिकारिक खबरों के अनुसार कांग्रेस ने प्रदेश के बङ्क्षठडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल की है। सातवें नगर निगम के चुनाव का परिणाम आज शाम तक सामने आने की संभावना है। एक अन्य नगर निगम में मतगणना का काम बृहस्पतिवार को प्रारंभ होगा ।
भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र की राजग सरकार के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुये इन चुनावों का परिणाम कांग्रेस के लिये किसी प्रोत्साहन से कम नहीं है । कांग्रेस की नजर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने पर भी है। शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम चुनावों में बड़ा झटका लगा है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा, शिअद एवं आप की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज कर दिया है। जाखड़ ने संवादददाताओं से कहा, ‘हमने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा । इस जीत से हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक कठिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।’
प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मोहाली नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिये थे । इसलिये, मोहाली स्थानीय निकाय के लिये मतों की गिनती बृहस्पतिवार को होगी। स्थानीय निकाय के लिये 14 फरवरी को मतदान कराया गया था, जिसमें 70 फीसदी से अधिक लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था ।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
टूलकिट मामला : कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिशा रवि को FIR की कॉपी मुहैया कराने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने एमपीलैड निधि लौटाने के अनुरोध वाली याचिका को किया खारिज
सरकारी कंपनियों के बोलीदाताओं को मालिकान के बारे में देनी होगी पूरी जानकारी
संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल, अनिल विज के खिलाफ खोला मोर्चा
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
जेपी नड्डा बोले- पहले ही बज चुकी है ममता के विदा होने की घंटी
CJI बोबडे ने नागपुर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को किया याद
कुट्टू का आटा खाकर पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 500 से ज्यादा...
कांग्रेस विधायकों ने भोपाल में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों के साथ...
कोरोना संकट के बीच महाकुंभ में बैसाखी के मुख्य शाही स्नान में लाखों...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
Corona का असर! कुंभ पर गिर सकती गाज, जल्द सरकार करेगी निर्णय
नवरात्रि: यूपी में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने से दर्जन भर लोग बीमार...
Corona को लेकर योगी सरकार की तैयारी पर बरसी प्रियंका गांधी, कांग्रेस...
प्रशांत किशोर के बाद ममता ने की BJP के लिए चुनावी सीटों की भविष्यवाणी