Tuesday, Mar 21, 2023
-->
the-allegation-of-setting-up-16-new-landfill-sites-is-completely-baseless-ramveer-singh-bidhuri

16 नए लैंडफिल साइट बनाने का आरोप पूरी तरह आधारहीन:रामवीर सिंह बिधूड़ी

  • Updated on 9/16/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि 16 नए लैंडफिल साइट बनाने का आरोप पूरी तरह आधारहीन है। उन्होंने कहा कि आप नेता केवल दिल्ली में झूठ का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करके मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने पद की गरिमा नष्ट कर रहे हैं। 

एक भी नई लैंडफिल साइट नहीं बन रही है

बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में 16 तो क्या, एक भी नई लैंडफिल साइट नहीं बन रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शराब के दूसरे स्टिंग ऑपरेशन से ध्यान हटाने का असफल प्रयास करते हुए आरोप लगाया था कि दिल्ली में 16 नए लैंडफिल साइट बनाए जा रहे हैं जिससे दिल्ली कूड़े का ढेर बन जाएगी और दिल्लीवालों का जीना हराम हो जाएगा।

केंद्र सरकार रेड करने के बजाय देश के लिए कुछ पॉजिटिव काम करे:अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि नगर निगम द्वारा इस आधारहीन आरोप का खंडन करने के बावजूद आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसी आरोप को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर डाली। उन्होंने कहा कि जबकि दिल्ली में अगर 16 लैंडफिल साइट बन रहे होते तो उसका या तो नगर निगम में कोई प्रस्ताव होता या उन जगहों के नाम होते जहां इन्हें बनाया जाना है, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज पेश करना तो दूर, उसका उल्लेख तक नहीं किया गया। 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.