नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नाले के पानी को साफ करके पुनर्जीवित किये गए झील से पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा। उन्होंने अमृत योजना के तहत वेलकम झील के नवीनीकरण के अवसर पर यह कहा। गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की अमृत योजना के तहत पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा निर्मित वेलकम झील से पर्यावरण संरक्षण, संवद्र्धन व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि इस झील को अटल झील एवं उपवन के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार को आइना दिखाने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निगम द्वारा बनाया गया भारत दर्शन पार्क इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग रा'यों की 21 प्रतिमाएं चाहें वह मंदिर हो या फिर ऐतिहासिक महल सबका समायोजन भारत दर्शन पार्क में किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कचरे को सुंदर झील में परिवर्तित करना किसी सपने को सच करने जैसा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की हमेशा से यही नियत रही है कि निगम कोई काम ना कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का वेतन न दिया जा सके, इसके लिए दिल्ली सरकार निगम के पैसे रोक लेती है। मनोज तिवारी ने कहा कि विकास कार्य तभी संभव है जब काम करने का ध्येय हो, जनता की सेवा करने का हौंसला हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछले 7 सालों में दिल्ली को बुरी स्थिति में लाकर खड़ कर दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक जितेंद्र महाजन आदि मौजूद रहे।
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध