Monday, Oct 02, 2023
-->
2022-asian-games-will-write-a-letter-to-the-bcci-the-cricket-entry

2022 एशियन गेम्स में क्रिकेट की एंट्री, BCCI को पत्र लिखेगा IOC

  • Updated on 3/4/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  साल 2022 में होने वाले एशियाई खेलों में क्रिकेट को भी शामिल कर लिया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने दी है। जिसमें बताा कि 2022 में होने वाले एशियाई ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है। बता दें कि इस बार हांगझू में एशियन खेल आयोजित किए जाएंगे। 

इन एशियन गेम्स में एशिया महाद्वीप की क्रिकेट टीमों को टी -20 क्रिकेट के लिए शामिल किया जाएगा। साल 2010 में हुए और 2014 एशियन खेलों में इसको जगह दी गई थी। हालांकि इसके बाद साल 2018 में  इंडोनेशिया में हुए खेलों में क्रिकेट को जगह नहीं दी गई थी।

बजरंग पूनिया ने अभिनंदन को समर्पित किया स्वर्ण पदक, विनेश ने भी जीता रजत

भारतीय ओलंपिक संघ इस बात से जुड़ी जानकारी के लिए बीसीसीआई को पत्र लिखेगा। इससे पहले बताया जा रहा था कि  एशियाई ओलिंपिक परिषद (IOC) की आम सभा की बैठक में टी20 क्रिकेट को शामिल करने का फैसला कर लिया गया है। इसमें महिला औप पुरुष की टी-20 टीमों को इसमें शामिल करने का फैसला लिया है। 

BCCI के पत्र पर ICC ने दिया जवाब, भारत-पाक मैच की अटकलों पर लगा विराम!

बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम इसमें हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि इस बात की पुष्टी के लिए अभी बीसीसीआई की ओर से जवाब आना बाकी है। टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल के चलते इससे दूर रहने का फैसला लिया है। 

मार लिया मैदान, धोनी-जाधव की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा    

गौरतलब है कि भारत इससे पहले भी टीम के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता से बाहर रह चुका है। साल 2010 और 2014 में जब क्रिकेट को इसमें शामिल किया गया था को बीसीसीआई ने अपने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए इससे दूर रहने का फैसला लिया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.