Saturday, Sep 23, 2023
-->

टॉप समिति का पुनर्गठन, बिंद्रा बनाए गए अध्यक्ष

  • Updated on 1/28/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  सरकार ने 2016 के रियो ओलिम्पिक के लिए जिस टारगेट ओलिम्पिक पोडियम (टॉप) समिति का गठन किया था, उसका अब पुनर्गठन किया गया है और ओलिम्पिक से संन्यास ले चुके स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

पहले ही मैच से रसूल पर विवाद, राष्ट्रगान के समय चबाते रहे च्यूइंगम

केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने ‘टारगेट ओलिम्पिक पोडियम’ (टॉप) समिति का पुनर्गठन किया है। इसका उद्देश्य ऐसे एथलीटों की पहचान करना और उनका समर्थन करना है जिनकी 2020 और 2024 ओलिम्पिक खेलों में पदक जीतने की संभावना है।  समिति पदक जीतने की संभावना रखने वाले एथलीटों का चयन करेगी जिन्हें प्रशिक्षण देने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.