Thursday, Jun 08, 2023
-->
chess-olympiad-2017-india-green-defeated-uzbekistan

शतरंज ओलिम्पियाड-2017: इंडिया-ग्रीन ने उज्बेकिस्तान को हराया

  • Updated on 12/18/2017

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विश्व अंडर-16 शतरंज ओलिम्पियाड-2017 के 8वें राऊंड में भारत-ए (इंडिया-ग्रीन) ने उज्बेकिस्तान पर 3-1 से जीत दर्ज करते हुए रजत पदक पर अपना दावा मजबूत कर लिया है। अगर टीम कल कजाखिस्तान पर जीत दर्ज करती है तो भारत के लिए रजत पदक तय हो जाएगा। 

हॉकी टूर्नामैंट: CRZ स्कूल सोनीपत ने बाबा बकाला को 6-0 से रौंदा

आज हुए मुकाबले में भारत के लिए प्रग्गानंधा ने वोखिडोव समसिडिन को, निहाल सरीन ने स्येदलीव सईदकबार को तो पी. इनयान ने वखिदेव दालेर को पराजित करते हुए भारत के लिए विजयी 3 अंकों का इंतजाम किया जबकि नोदिरबेक के हाथो आर्यन चोपड़ा जो हार का सामना करना पड़ा और अंतर 3-1 रहा।

 प्यार था इसलिए अजहरुद्दीन ने संगीता से की थी दूसरी शादी

रूस बना एक राऊंड पूर्व ही विजेता: रूस ने अर्मेनिया को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए अपनी लगातार 8वीं जीत दर्ज की और एक राऊंड पूर्व ही खिताब पर कब्जा कर लिया। अब देखना यह है क्या अंतिम राऊंड में भारत-बी (इंडिया-रैड) जिन्होंने आज तुर्की को 2.5-1.5 से हराया, जब रूस से भिड़ेगी तो क्या वह रूस के इस विजय रथ में कुछ सेंध लगा सकती है की नहीं।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.