Wednesday, Oct 04, 2023
-->
crz-school-sonepat-beat-baba-bakala-6-0

हॉकी टूर्नामैंट: CRZ स्कूल सोनीपत ने बाबा बकाला को 6-0 से रौंदा

  • Updated on 12/18/2017

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सी.आर.जैड. स्कूल (सोनीपत) की टीम ने गुरु तेग बहादुर सीनियर सैकेंडरी स्कूल बाबा बकाला की टीम को उद्घाटनी मैच में 6-0 से पराजित कर माता प्रकाश कौर कप के लिए करवाए जा रहे 14वें अखिल भारतीय बलवंत सिंह कपूर हॉकी टूर्नामैंट (अंडर-19 स्कूली लड़के) में लीग दौर के पूल-ए में जीत दर्ज की। स्थानीय ओलिम्पियन सुरजीत स्मारक हॉकी स्टेडियम में शुरू हुए उक्त 8 दिवसीय टूर्नामैंट का शुभारंभ एम.एस. चाहल (आई.ए.एस.), पूर्व सी.एम.डी. पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुभंकर लोगो हवा में छोड़कर किया। हरचरण सिंह (मुख्य सचिव, एस.जी.पी.सी.) बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। 

इस अवसर पर आयोजन समिति के हरभजन सिंह कपूर, मनजीत सिंह कपूर, मनमोहन सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, हरदीप सिंह कपूर, गुणदीप सिंह कपूर, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह कपूर, मुखबैन सिंह, वरिन्द्र सिंह, बलजीत सिंह ढिल्लों, बलजीत सिंह सैनी, बलदेव सिंह, संजीव कुमार (सभी 6 ओलिम्पियन), रिपूदमन कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, संदीप सिंह, राम सरन, मनदीप सिंह (पांचों अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), इकबाल सिंह संधू (ए.डी.सी. लुधियाना) व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

आज के मैच
डिी.ए.वी. कालेजिएट जालंधर बनाम सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बालक गिटरोनी (नई दिल्ली) पूल-बी 
 बिाबा गुरमुख सिंह, उत्तम सिंह सीनियर सैकेंडरी स्कूल (खडूर साहिब) बनाम सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (मोहाली) पूल-डी  मिालवा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लुधियाना) बनाम शहीद बिशन सिंह स्मारक सीनियर सैकेंडरी स्कूल (नई दिल्ली) पूल-सी

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.