Saturday, Sep 23, 2023
-->

विश्व चैम्पियनशिप: सिंधू, साइना नेहवाल और श्रीकांत पर रहेंगी निगाहें

  • Updated on 8/21/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। रियो ओलिम्पिक की रजत विजेता पी.वी. सिंधू, पूर्व विश्व चैम्पियनशिप रजत विजेता साइना नेहवाल और देश के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत 21 से 27 अगस्त तक यहां होने वाली विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

कोहली और धवन की जुगलबंदी ने दिलाई भारत को 'विराट' जीत

भारतीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद की जा रही है कि विश्व बैडमिंटन में भारत के पहले स्वर्ण का सपना इस बार पूरा हो सकता है। भारत ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के इतिहास में अब तक एक रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं लेकिन उसके हाथ कोई स्वर्ण पदक नहीं लगा है।

भारतीय टीम इस प्रकार है 
पुरुष एकल : किदाम्बी श्रीकांत, अजय जयराम, साई प्रणीत, समीर वर्मा , महिला एकल : पी.वी. सिंधू, साइना नेहवाल, ऋतुपर्ण दास, तन्वी लाड ,पुरुष युगल : मनु अत्री और सुमित रैड्डी, सात्विक सैराज और चिराग शैट्टी, श्लोक रामचंद्रन और एम. अर्जुन

बर्मिंघम टेस्ट : इंगलैंड ने पहले दिन टेस्ट में इंडीज को हराया

महिला युगल : अश्विनी पोन्नप्पा और सिक्की रैड्डी, संजना संतोष और आरती सुनील, जे. मेघना और पूर्वश्री राम, मिश्रित युगल : प्रणव चोपड़ा और सिक्की रैड्डी, सुमित रैड्डी और अश्विनी पोनप्पा, सात्विक सैराज और के. मनीषा

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.