Monday, Oct 02, 2023
-->
fan-ran-to-the-ground-to-embrace-dhoni-mahi-did-something-like-that

Video: धोनी को गले लगाने के लिए मैदान में भागा फैन, माही ने किया कुछ ऐसा दंग रह गए लोग

  • Updated on 3/6/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों प्रशंसक हैं। कई बाद उनके प्रशंसक उनके करीब पहुंचने के लिए इतने उतावले हो जाते हैं कि वे खुद को भी मुश्किल में डाल देते हैं, लेकिन अपने सुपरस्टार के पास पहुंचने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में। 

इसके साथ एख दिलचस्प बात थी जो सामने आई वो है महेंद्र सिंह धोनी की दौड़। आपने धोनी को विकेटों के बीच दौड़ते हुए देखा होगी। जिसमें कोई भी उनका सानी नहीं हैं । मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आयी जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिये मैदान पर पहुंच गया था।      

धोनी को गले लगाने मैदान में घुसा फैन, माही ने जमकर दौड़ाया    धोनी ने इस व्यक्ति को गले लगाया लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया। दूसरे वनडे के दौरान आस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर यह 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विकेट के पीछे खड़ा था, तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धोनी को गले लगाने की कोशिश की।   

धोनी को गले लगाने मैदान में घुसा फैन, माही ने जमकर दौड़ाया        धोनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी इस क्षण का आनंद लेते रहे। प्रशंसक भी धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा। इस प्रशंसक ने धोनी के पांव भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आये।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.