Saturday, Sep 23, 2023
-->
haryana-government-gives-prize-to-each-athlete

हरियाणा सरकार सभी खिलाडियों को देगी इनाम

  • Updated on 8/20/2016

नई दिल्ली (सुनील पांडे) : हरियाणा की खेल नीति से आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज शटलर पी वी सिंधु, जिमनास्ट दीपा कारमाकर तथा स्प्रिंटर ललिता बाबर को रियो ओलम्पिक-2016 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महिला पहलवान साक्षी मलिक के कोच को भी नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

बैडमिण्टन खिलाड़ी पी वी सिंधु, जो देश की पहली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने रियो ओलम्पिक में रजत पदक हासिल किया है, को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि ललिता बाबर और दीपा कारमाकर को 15-15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। महिला पहलवान साक्षी मलिक, जिन्होंने रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक हासिल किया है, के कोच को 10 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

   राज्य सरकार की खेल नीति के अन्तर्गत साक्षी मलिक को 2.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। नीति के अन्तर्गत ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत के लिये 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक के लिये 2.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा से बाहर के इन ओलम्पिक खिलाडिय़ों को पुरस्कार देने के निर्णय से पूरे देश की लड़कियों को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने और राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें…
comments

.
.
.
.
.