Monday, Sep 25, 2023
-->
icc-released-2020-t20-women-men-world-cup-schedule

ICC ने जारी किया 2020 T-20 महिला- पुरुष विश्व कप का शेड्यूल, दक्षिण अफ्रीका से पहला मुकाबला

  • Updated on 1/29/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अगले साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर T-20 विश्वकप खेला जाएगा। जिसके लिए सभी टीमों को ग्रुप में विभाजित कर दिया गया है। इसी साल ऑस्टेलिया में ही महिला विश्वकप भी खेला जाना है। दोनों के ही मैचों का आईसीसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को अलग- अलग ग्रुप में रखा गया है। 

हम पुरुष टीम की बात करें तो भारत को ग्रुप B में रखा गया है। जिसमें भारत के साथ इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और दो क्वालीफायर टीम भी शामिल हैं। भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला जाएगा। 

इसके सात ही भारतीय महिला टीम को ग्रुप A में रखा गया है। जिसमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर 1 के साथ हैं। महिला टीम अपना पहला मैच गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।

बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि महिला और पुरुष दोनों का ही विश्वकप उसी देश में आयोजित किया जा रहा है। दोनों का ही फाइनल विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

T20 विश्व कप 2020 में 16 टीमें भाग ले रही हैं।  जिसमें 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक कुल 45 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा 10 महिला टीमें 21 फरवरी से 8 मार्च तक 23 मैच खेलेगी।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.