Friday, Jun 02, 2023
-->
ipl-2018-delhi-daredevils-kings-xi-punjab-won-toss

IPL-11: पंजाब ने एक ओवर पहले ही जीता मैच, दिल्ली को 6 विकेट से हराया

  • Updated on 4/8/2018

नई दिल्ली/टीम ​डिजिटल। इंडियन प्रीमियर लीग-11 (आईपीएल) के दूसरे दिन का पहला मुकाबला किंग्स XI पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुहाली में खेला जाएगा। आज सुपर संडे में मुकाबला ये धमदार मुकाबला होने की उम्मीद है। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।

उन्नीसवां ओवर: इस ओवर में स्टोनीस ने टीम के लिए बाउंड्री लगाई और मैच को पंजाब की झोली में डाल दिया।इस ओवर की एक गेंद फेंकी जानी शेष थी।

अठरहवां ओवर:इस ओवर से पंजाब को कुल 5 रन ही आए हैं। मैच में पंजाब ने पकड़ मजबूत कर ली है।जीत के लिए 12 रन की जरूरत है। 

सत्ररहवां ओवर:स्टोनीस ने इस ओवर में अपने बल्ले से तेजी से रन बटोरे हैं।पंजाब के खाते में इस ओवर से 11 रन आए।

सोलहवां ओवर: दिल्ली के लिए यह ओवर अच्छा साबित हुआ पंजाब की तरफ से तेजी से पारी खेल रहे नायर इस ओवर में आउट हो गए।

पंद्रहवां ओवर: पंजाब के लिए मिश्रा का यह ओवर कसा हुआ रहा ।टीम के खाते में सिर्फ 5 रन ही जुड़ पाए।

चौदहवां ओवर: जीत के करीब देखकर पंजाब के बल्लेबाज संभलकर खेलते नजर आ रहे हैं।इस ओवर से भी टीम को मात्र 5 रन प्राप्त हुआ है।

तेरहवां ओवर:इस ओवर से पंजाब के खाते में 6 रन ही आए हैं।विकटों की स्थिरता फिर बनी हुई है।

बारहवां ओवर: राहुल के इस ओवर से केवल 6 रन की मदद ही पंजाब को मिल पाई है।टीम का स्कोर 12वें ओवर के बाद 115-3 हो गया है।

ग्यारहवां ओवर:युवराज के जाने के बाद नायर रुके नहीं है उन्होंने इस ओवर में भी एक चौका लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचने में मदद कर रहे हैं। 

दसवां ओवर:पंजाब के लिए यह ओवर अच्छा नहीं रहा और युवराज सिंह के रुप में पंजाब को तीसरा झटका लगा।

नौवां अोवर:शमी का यह ओवर पंजाब के लिए काफी फायदेमंद दिखा।नायर ने शमी की गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए।पंजाब को इस ओवर से कुल 14 रन हासिल हुए।टीम का स्कोर 97-2 हो गया है।

आठवां अोवर: दिल्ली के लिए यह ओवर काफी किफायती रहा।इस ओवर से सिर्फ 3 रन ही एकत्रित हो पाए।क्रीज पर मौजूद युवराज ने समझबूझ के साथ पारी को अागे बढ़ाया।

सातवां अोवर:इस ओवर में नायर के बल्ले से एक छक्का निकला। इस ओवर में टीम के हिस्से में कुल 7 रन आए। टीम का स्कोर 80 रन पर दो विकेट हो गया।

छठा ओवर: पावर प्ले के इस आखिरी ओवर में राहुल के बाद करुण नायर बल्लेबाजी करने आए। युवराज और नायर ने इस ओवर में एक-एक चौका लगा कर 9 रन बनाए। इसके साथ पंजाब का स्कोर 73-2 रहा।

पांचवां स्कोर: इस ओवर में पंजाब को एक बड़ा झटका लगा। बोल्ट ने इस ओवर में घातक लग रहे राहुल को चलता किया। राहुल 16 गेंदों में 51 रन की पारी खेल कर आउट हुए। इस ओवर में केवल एक ही रन आया। इसी के साथ पंजाब का स्कोर 64-2 रहा।

चौथा ओवर: इस ओवर में दिल्ली को मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका लगा।  उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने आते ही एक चौका जड़े। इस ओवर में पंजाब ने  11 रन बनाए। इसी के साथ पंजाब का स्कोर 63-1 रहा। 

तीसरा ओवर: तीसरे ओवर में भी राहुन ने अपने अंदाज को और घतक बना लिया। अमित मिश्रा के इस ओवर में उन्होंने 24 रन बंटोरते हुए 15 गेंदो में आईपीएल का सबसे तेज शतक जड़ा। पंजाब का स्कोर 52-0 रहा।

दूसरा ओवर: दूसरे ओवर में भी राहुल ने अपना कहर बरपाना खत्म नहीं किया। मोहम्मद शमी के इस ओवर में उन्होंने एक छक्के और एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। इसी के साथ पंजाब का स्कोर 28-0 रहा।

पहला ओवर: केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पंजाब की पारी की शुरुआत की। राहुल ट्रेट बोल्ट के पहले ओवर में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए।  

दिल्ली डेयरडेविल्स ने बानाए 166 रन

20वां ओवर: पंजाब की तरफ से आखिरी ओवर मोहित शर्मा फेंकने आए। उनके इस ओवर में एक चौके की मदद से 11 रन आए वहीं पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने क्रिस्टन को बोल्ड कर इस मैच में अपनी दूसरी सफलता हासिल की। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 20 ओवरों में 166-7 रहा। 

19वें ओवर: टाई के इस ओवर की शुरुआत अच्छी रही। वहीं आखिरी गेंद पर क्रिस्टन ने छक्का लगा कर इस ओवर में टीम के लिए 11 रन बंटोरे। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 155-6 रहा।

18वां ओवर: अश्विन ने एक बार फिर मुजीब को गेंद थमाई। अपने इस ओवर में उन्होंने केवल 6 रन दिए। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 144-6 रहा। मुजीब ने अपने चार ओवरों में 28 रन देकर दो अहम विकेट अपने नाम लिए।

17वां ओवर: तेवतिया के आउट होने के बाद डेनिल क्रिस्टन क्रिस पर आए। मोहित शर्मा के इस ओवर की पांचवी गेंद पर मॉरिस ने छक्का जड़ा और दिल्ली ने इस ओवर में 11 रन बंटोरे। इसी के साथ दिल्ली ने का स्कोर 138-6 रहा।

16वां ओवर: गंभीर के बाद बल्लेबाजी करने आए क्रिस मॉरिस क्रिज पर आए लेकिन स्ट्राइक तेवतिया के पास थी। ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने रिवर्स स्वीप लगाया और वो आउट हो गए। इस ओवर में केवल चार ही रन आए। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 127-3 रहा।

15वां ओवर: टाई के इस ओवर में गंभीर ने पंत की जगह आए रहुल तेवतिया को स्ट्राइक दी। पंत के विकेट का दबाव टीम पर साफ तौर पर देखा गया। सिंगल लेने के लिए राहुल दौड़े तो मुजीब ने बैटिंग एंड पर सीधी थ्रो मार कर गंभी को रन आउट करा दिया। इसी के साथ गंभीर की 42 गेंदों में 55 रन की पारी का अंत हुआ। दिल्ली का स्कोर 123-5 रहा। 

14वां ओवर: मुजीब ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर पंत ने एक और चौका जड़ा। वहीं अगली ही गेंद पर वो टाई को कैच थमा बैठे। इसी के साथ उनकी 11 गेंदों में 24 रन की पारी का अंत हुआ। दिल्ली का स्कोर 118-4 रहा।

13वां ओवर: टाई के इस ओवर शुरुआत काफी खराब रही। उनकी पहली पर गेंद पर पंत ने चौका लगाया वहीं अगली गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। फिर पांचवी गेंद पर पंत ने एक और छक्का लगा कर इस ओवर सो 17 रन बंटोर। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 107-3 रहा।  

12वां ओवर: एक बार फिर अश्विन गेंदबाजी करने आए। अश्विन के सामने गंभीर थे। गंभीर अपने अर्धशतक से 3 रन दूर थे। गंभीर ने एक-एक कर दो रन लिए और तीसरी गेंद पर गंभीर के बल्ले से गेंद फिर हवा में उझली लेकिन कैच नहीं हुआ।  इसी के साथ गंभीर ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दिल्ली का स्कोर 90-3 रहा।

 

 

11वां ओवर: मोहित शर्मा अपना दूसरा ओवर फेंक ने आए। आते ही उन्होंने विजय शंकर(13) को चलता किया। अब क्रिज पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में 7 रन आए। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 84-3 रहा।

दवां ओवर:  मार्कस सटोनिस के इस ओवर में  सात रन आए. इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 77-2 रहा।

नौवां ओवर: अक्षर के इस ओवर में विजय शंकर सामने थे। उन्होंने रन दौड़कर कर गंभीर को बल्लेबाजी का मौका दिया। इस ओवर में टॉप ऐज से एक चौका गया और आखिरी गेंद हवा में गई लेकिन गंभीर बच गए। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 70-2 रहा। 

आठवां ओवर:  अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर के सामने अश्विन गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में दिल्ली ने 7 रन बनाए। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 61-2 रहा। 

सातवां ओवर: फील्ड ओपन होने के बाद एक बार फिर अक्षर पटेल को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने छक्का जड़ा। वहीं दो गेंद के बाद अय्यर को विकेट कीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा कर पवेलियन चलता किया। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 54-2 हो गया।

छठा ओवर: पावर प्ले के आखिरी ओवर में अश्विन ने छठा ओवर तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई को दिया। इस ओवर में भी गंभीर ने एक चौका लगया। इस ओवर में दिल्ली ने 6 रन बनाए। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 45-1 रहा।

पांचवां ओवर: एक बार फिर मुजीब गेंदबाजी करने आए। अच्छी लय में दिख रहे गंभीर ने एक बार फिर चौका लगते हुए उनके ओवर से 9 रन बंटोरे। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 39-1 रहा।

चौथा ओवर: अश्विन ने गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल को गेंद थमाई।  पिछले ओवर में मुनरों के विकेट के साथ आए प्रेशर को गंभीकर ने इस ओवर में दो छक्के और एक चैका लगा कर हटा दिया। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 30-1 रहा। 

तीसरा ओवर: तीसरे ओवर में कप्तान आर. अश्विन ने अफगानिस्तान के 17 वर्षीय गेंदबाज मुजीब उर रहमान को गेंद थमाई और अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हों ने मुनरो को चलता किया। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 13-1 रहा।    

दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए कॉलिन मुनरो और कप्तान गौतम गंभीर ने टीम को संभली हुई शुरुआत दी। इसके चलते 2 ओवरों में दिल्ली ने 11 रन बनाए। 

प्लेइंग XI-

दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (सी), कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, डैनियल क्रिस्तियन, राहुल तेवतिया, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी। 

किंग्स इलेवन पंजाब: खिलाड़ी लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोनीस, अक्ष पटेल, रविचंद्रन अश्विन (सी), एंड्रयू टाइ, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.