Wednesday, Dec 06, 2023
-->
mumba-indians-vs-kings-eleven-punjab-match-today-live-score-ipl

मुंबई के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

  • Updated on 3/30/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आईपीएल सीजन -12 में आज नौंवा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अब तक अपने 2-2 मुकाबले खेल लिए हैं। जिसमें से एक में जीत तो एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दोनो  ही टीमों के पास दिग्गज खिलाड़ियों का अंबार है। 

मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेला था जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अगले मुकाबले में बेंग्लौैर के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस मैच में नो बॉल को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था।

ये मुकाबला शाम चार बजे से मोहाली में खेला जाएगा। जिसको जीतकर दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में बढ़त बनाने के लिए मैदान पर उतरेंगी। मुंबई इंडियंस की टीम को कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा दर्शक एक बार फिर युवराज सिंह के तेवरों को देखना चाहेंगे। 

पंजाब की ओर से क्रिस गेल पर दारोमदार रहेगा। इसके साथ ही केएल राहुल से भी शानदार शुरुआत की दरकरार रहेगी। मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल, सरफराज खान और डेविड मिलर से पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी का नेतृत्व कप्तान रविचंद्रन अश्विन को करना होगा। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.