नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय टीम के ओपनर और तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्रिकेट जगत में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया है। रोहित को हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है। रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं। आज रोहित शर्मा अपना 32 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
रोहित शर्मा को अपने जन्मदिन (BirthDay) के मौके पर खूब बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। किक्रेट इतिहास (Cricket History) का एक लंबा अरसा वनडे क्रिकेट (oneday cricket) में दोहरे शतक का इंतजार करता रहा, लेकिन रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए विश्व स्तर पर तीन दोहरे शतक लगाए हैं। हालांकि उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulker) और वीरेंद्र सहवाग भी 1-1 दोहरा शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। इसके बाद वे भारतीय टीम के लिए विश्वकप में बतौर मुख्य ओपनर खेलते हुए नजर आएंगे।
Happy birthday to India opener @ImRo45! 🎂 He has scored three double-hundreds in ODIs – the most by any batsman – including the highest individual score of 264. Can he add another double 💯 to his tally at #CWC19? pic.twitter.com/FDvwxLYaNd — ICC (@ICC) April 30, 2019
Happy birthday to India opener @ImRo45! 🎂 He has scored three double-hundreds in ODIs – the most by any batsman – including the highest individual score of 264. Can he add another double 💯 to his tally at #CWC19? pic.twitter.com/FDvwxLYaNd
SRH vs KXIP : वार्नर के दमदार प्रदर्शन से सनराइजर्स की पंजाब पर बड़ी जीत
रोहित शर्मा लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं। इन दिनों वे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित की बल्लेबाजी में शानदार टाइमिंग, रन गति को बनाए रखना और अगर विकेट पर टिक जाएं तो विपक्षी गेंदवाजों की धज्जियां उड़ाने जैसी काबिलियत है। इसके साथ ही रोहित ने टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है।
रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था। दिलचस्प बात ये है कि रोहित शर्मा इस मैच में खुद ही कप्तानी कर रहे थे। इसके साथ ही रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं।
मेरे लिए बल्लेबाजी क्रम मसला नहीं, किसी भी नंबर पर कर सकता हूं बैटिंग: शुभमन गिल
रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच के दौरान दोहरा शतक जड़ दिया था। रोहित ने 6 नवंबर 2013 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उसी मुकाबले में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 3 शतक हैं।
रोहित शर्मा ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंग्लोर में लगाया था। जिसमें उन्होंने 209 रनों की पारी खेली। इसके बाद फिर उन्होंने 14 नंवबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस पर रोहित ने दूसरे दोहरे शतक का कारनामा दोहराया। रोहित ने इस दिन वन-डे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन खड़ा किया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने साल 2017 में मोहाली में एक बार फिर श्रीलंका टीम को निशाना बनाते हुए दोहरा शतक जड़ा और 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी