Thursday, Sep 28, 2023
-->

शोभा डे के ट्वीट पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत, कहा...

  • Updated on 8/11/2016

Navodayatimes

नई दिल्ली (टीम डिजिटल): भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों को लेकर लेखिका शोभा डे के बयान पर कटाक्ष किया।  

ब्रेकअप के बाद क्या फिर साथ होंगे सुशांत और अंकिता

डे ने भारतीय खिलाडिय़ों का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उनका मकसद केवल सेल्फी लेना और बिना किसी पदक के वापस लौटना है। उनके ट्वीट पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की और लेखिका को आलोचना का सामना करना पड़ा। 

लेखिका के ट्वीट के बारे में राय पूछे जाने पर सुशांत ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि वे सर्वज्ञाता हैं।इसके बाद 30 वर्षीय अभिनेता पैरा ओलंपिअन गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक में नजर आयंगे और ‘काई पो चे’ के अभिनेता ने संकेत दिया कि वह फिल्म के प्रचार के दौरान मुद्दे को विस्तार से उठाएंगे।

कृति बोलीं, मैं सुशांत को डेट नहीं कर रही

उन्होंने कहा,‘आगे मैं मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक कर रहा हूं। यह वह शख्स हैं जिन्होंने पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया। इसलिए वह अलग कार्यक्रम होगा और यह कुछ अलग है।’ 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें…
comments

.
.
.
.
.