Thursday, Jun 01, 2023
-->

इस रेसलर के साथ ओलंपिक विजेता साक्षी लेंगी सात फेरे, जानें कहां चढ़ा इश्क परवान

  • Updated on 9/5/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल): रियो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली रेसलर साक्षी मलिक जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। साक्षी जल्द पहलवान साथी से शादी करने जा रही हैं।

सभी ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर साक्षी किसको अपने जीवन साथी के तौर पर चुन रही हैं। ऐसे में अब ये साफ हो गया है कि साक्षी किसके सात फेरे लेने वाली हैं।

बड़ा खुलासा ! कांस्य पदक विजेता रेसलर साक्षी जल्द लेंगी सात फेरे

उन्होंने अपने से एक साल छोटे पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी करने का फैसला किया है।  सत्यव्रत 23 साल के हैं और वो हरियाणा के रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। साक्षी व सत्यव्रत दोनों कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं। 

शांत सी दिखने वाली कांस्य विजेता साक्षी के अनजाने पहलू ,पढ़ें यहां

सत्यव्रत कादियान रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं और वह 97 किलो वेट कैटेगरी में खेलते हैं।पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी के गुरु हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है।हाल ही गुड़गांव में ऑर्गनाइज हुए भारत केसरी दंगल में सत्यव्रत तीसरी पोजिशन पर रहे थे। वे कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मेडल भी दिला चुके हैं।

अखाड़े में हुईं आंखें चार
पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी दोनों के गुरु हैं।  ये दो पहली बार पहलवान सत्यवान के अखाड़े में एक दूसरे से मिले और दोनों के बीच प्यार हुआ। ऐसे में अब इन दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम देने का फैसला लिया है। खबरों के मुताबिकरियो ओलंपिक में जाने से पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी से उनका रिश्ता तय हो चुका है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.