Friday, Sep 22, 2023
-->
virat kohli social media rohit sharma sports cricket sobhnt

बेटी के पापा बने विराट, रोहित ने दी खास अंदाज में बधाई

  • Updated on 1/12/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। टीम इंडिया के कफ्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सोमवार को पिता बन गए। पिता बनने के बाद विराट ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने चाहने वालों की इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह एक बेटी के बाप बन गए हैं। वह बताते हैं कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। उनकी इस खुशखबरी को सुन उनके साथी खिलाड़ी और लिमेटेड ओवर फॉर्मेट में उप कफ्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उन्हें बधाई दी है। रोहित ने बधाई इस अंदाज में दी है कि वह वायरल हो रही है।  

गांगुली की जगह ICC की अगली अहम बोर्ड बैठक में भाग लेंगे जय शाह 

रोहित ने किया ट्वीट
बता दें रोहित शर्मा ने बेटी के पिता बनने के बाद टीम इंडिया के कफ्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का को ट्वीट करते हुए कहा है कि यह अद्भुत एहसास है। दोनों को बधाई। वह आगे कहते हैं कि भगवान आप पर कृपा बनाए रखे। वहीं बता दें विराट ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके कहा था कि हमे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे घर एक  बेटी ने जन्म लिया है। बेटी ने जन्म सोमवार दोपहर में लिया है। वह कहते हैं कि बेटी और मां दोनों स्वस्थ हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का नया अनुभव करने का मौका मिल रहा है। वह कहते हैं कि अब आपको यह भी समझना होगा कि हमें थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

 

  

पाक पूर्व कफ्तान शोएब मलिक का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे क्रिकेटर

विराट ने ली छुट्टियां
विराट अभी हाल में ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस आए हैं। उन्होंने पत्नी की वजह से पैटरनिटी लीव ली है। वह इंटरनेशनल सीरीज के बाद पहले वनडे में भी भारत  की अगुवाई की थी। बता दें विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। उनकी मुलाकात पहली बार एक एड के शूट के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से मिलना शुरु कर दिया। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।  

गांगुली की जगह ICC की अगली अहम बोर्ड बैठक में भाग लेंगे जय शाह 

इटली में की थी शादी
बता दें विराट और अनुष्का ने शादी इटली में की थी। शादी के बाद कई मौके ऐसे आए जहां इनके सार्वजनिक जीवन ने इनके निजी जीवन को  चोट पहुंचानी चाही। शादी की शुरुआत में जब कभी भी विराट किसी कारणवश अपने खेल के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे तो कुछ लोग हमेशा इसके लिए अनुष्का को ही जिम्मेदार ठहराया करते थे। लोग विराट की गलतियों के लिए कभी-कभी अनुष्का को जिम्मेदार ठहराने का एक चलन सा बन गया था। मगर दोनों उस समय एक दूसरे के साथ  रहे और एक दूसरे को संभाला  

 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.