Tuesday, Jun 06, 2023
-->

अब अगले साल होंगे रोहतांग और मढ़ी के दीदार

  • Updated on 12/11/2016

Navodayatimes

नई दिल्ली (सोनू): देश-विदेश से मनाली आ रहे पर्यटक अब रोहतांग दर्रे की वादियों के दीदार नहीं कर पाएंगे। प्रशासन ने सॢदयों को देखते हुए रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होते ही अब पर्यटन स्थल मढ़ी भी बंद कर दिया गया है। पर्यटक वाहन अब गुलाबा बैरियर से आगे नहीं जा सकेंगे।

बादल और कैप्टन ने हाथ मिलाया हाथ लेकिन सरकार हमारी ही बनेगी-केजरीवाल

इससे पहले भी प्रशासन ने मौसम के तेवरों को देखते हुए 26 नवम्बर को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया था लेकिन टैक्सी यूनियन के आग्रह पर 4 दिसम्बर को इसे पुन: मढ़ी तक बहाल कर दिया था। हालांकि इस बीच पर्यटकों को बर्फ  के दीदार तो नहीं हो सके लेकिन सैलानी ठोस बर्फ  में तबदील हो चुके सागू फाल का भरपूर आनंद ले रहे थे। प्रशासन ने शुक्रवार रात से ही ऑनलाइन प्रक्रिया बंद कर दी है। दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में मौसम साफ  रहने के चलते शनिवार को भी लाहौल आने-जाने वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। 

पंजाब में कांग्रेस को झटका, सिंगर हंसराज हंस ने छोड़ी कांग्रेस- थामा BJP का दामन

लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों पर नजर रखने के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने कोकसर व मढ़ी में रैस्क्यू टीम स्थापित की है। यह रैस्क्यू टीम 31 दिसम्बर तक अपनी सेवाएं देगी। मनाली एस.डी.एम. एच.आर. बैरवा ने बताया कि डी.सी. कुल्लू के आदेशानुसार अब पर्यटक वाहन गुलाबा बैरियर तक ही जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परमिट प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। बैरवा ने कहा कि लाहौल की ओर जाने वाले राहगीर भी मौसम की परिस्थितियां देखकर दर्रे को पार करें।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.