Sunday, Jun 04, 2023
-->
jio make new record in download speed

एक बार फिर Jio ने बनाया रिकॉर्ड, Download स्पीड के मामले में टॉप पर

  • Updated on 3/21/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 4जी स्पीड के मामले में अन्य दूरसंचार कंपनियों को पछाड़ते हुए अपनी बादशाहत को लगातार बरकरार रखा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा फरवरी के लिए प्रकाशित औसत 4जी डाऊनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मार ली है। जियो की औसत डाऊनलोड (Download) स्पीड 21.5 एम.बी.पी.एस. रही और वह लगातार 26 महीने से स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी नैटवर्क बना हुआ है।

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए लाया अनोखा फीचर, जानें इसमें क्या है खास?

डाऊनलोड स्पीड में JIO सबसे आगे

Jio High Speed Internet

जियो की 4जी स्पीड, एयरटेल  (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) से अढ़ाई गुना, आइडिया से 3 गुना से भी अधिक नापी गई। ट्राई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारती एयरटैल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटैल की औसत 4जी डाऊनलोड स्पीड जनवरी के 7.9 एम.बी.पी.एस. के मुकाबले फरवरी में 8.0 एम.बी.पी.एस. रही। जियो के मुकाबले एयरटैल की स्पीड अढ़ाई गुना कम है। हालांकि वोडाफोन और आइडिया सैल्यूलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई ने दोनों के आंकड़े अलग-अलग दिखाए हैं।

ऐसे पढ़ें Whatsapp में डिलीट हुए Messages,ये है हैरान कर देने वाली Trick 
 

Idea की स्पीड में भारी गिरावट दर्ज 

Jio High Speed Internet

वोडाफोन नैटवर्क की औसत 4जी डाऊनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार रहा। फरवरी माह में वोडाफोन की स्पीड एयरटैल के बराबर 8.0 एम.बी.पी.एस. रही जो रिलांयस जियो के मुकाबले लगभग अढ़ाई गुना कम है। जनवरी में वोडाफोन की 4जी डाऊनलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस (Mbps) मापी गई थी। आइडिया की स्पीड में फरवरी में गिरावट दर्ज की गई है, अब उसकी 4जी डाऊनलोड स्पीड जनवरी के 6.5 एम.बी.पी.एस. के मुकाबले 6.3 एम.बी.पी.एस. रह गई है। फरवरी में 6.5 एम.बी.पी.एस. के साथ वोडाफोन, औसत 4जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा।

Tik Tok का चौंकाने वाला खुलासा, App में नहीं मोटे और गरीब लोगों के लिए कोई जगह!

 

Jio High Speed Internet

अगर आप Whatsapp इस्तेमाल करते हैं तो हो जाए सावधान, जल्द करें काम

आइडिया और एयरटैल की फरवरी माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमश: 5.5 एम.बी.पी.एस. और 3.7 एम.बी.पी.एस. रही। आइडिया और एयरटैल दोनों की औसत 4जी अपलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस जियो की 4जी अपलोड स्पीड एयरटैल से अधिक 3.9 एम.बी.पी.एस. मापी गई। 

comments

.
.
.
.
.