नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मकान में अवैध रूप से संचालित कारखाने में शुक्रवार को कंप्रेसर फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तीनों कर्मचारियों को झुलसी हालत में जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मची रही।
शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की राजीव कॉलोनी में मकान के बेसमेंट में कारखाना चलाया जा रहा था। वहां प्लास्टिक स्क्रैप की कटिंग का काम होता था। कारखाने में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे 4 कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान कंप्रेसर फट गया। कंप्रेसर फटने से एकाएक आग लग गई। मकान से आग और धुआं उठता देख आस-पास के नागरिक आ पहुंचे। माजरा समझ में आने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल की 2 गाड़ियां वहां पहुंची। आग की चपेट में आने से कर्मचारी रेखा, उमेश और रमाकांत निवासी प्रतापगढ़ झुलस गए। तीनों को नजदीक में डॉक्टर के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत तीनों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि साहिबाबाद फायर स्टेशन को घटना की सूचना सुबह 11 बजे मिली थी।
उन्होंने बताया कि कंप्रेसर फटने से हादसा हुआ है। घायलों का इलाज चल रहा है। अनिल कुमार के मकान में यह कारखाना था। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि करना प्रतिबंधित है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। उधर, गाजियाबाद की आवासीय कॉलोनियों में पूर्व में भी कारखानों में इस प्रकार की घटना घट चुकी है। अवैध कारखानों पर लगाम कसने में सरकारी तंत्र नाकाम नजर आ रहा है।
उत्तराखंड में लगेगा लिथियम बैटरी प्लांट, तीन हजार करोड़ के और निवेश...
कनाडा की निकली हेकड़ी, कहा- भारत से ‘करीबी संबंधों' को लेकर प्रतिबद्ध
उपराष्ट्रपति धनखड़ के राजस्थान दौरों पर गहलोत ने उठाए सवाल, किया...
कांग्रेस ने कहा- मनरेगा को सुनियोजित ढंग से 'इच्छामृत्यु' दे रही...
मथुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चढ़ जाने की घटना के बाद 5...
ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वेक्षण रोकने की मुस्लिम पक्ष की अर्जी...
शुरुआती कोरोबार में घरेलू बाजार में तेजी से सेंसेक्स 65 हजार 700 के...
Asian Games 2023: भारत को निशानेबाजी में 5 वां स्वर्ण, महिला टीम ने...
भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: आरबीआई
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्कूलों की दिक्कतों को दूर करने के लिए...