Wednesday, Mar 22, 2023
-->
Amrit Mahotsav of Independence begins with Vedic chanting DJSGNT

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

  • Updated on 3/12/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का उत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का आगाज संगीत नाटक अकादमी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुक्रवार को प्रारंभ किया गया। जिसमें सुबह 9 बजे से अकादमी के अभिलेखागार से ऋषिराज पाठक व उनके साथियों द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुति दी गई।

वहीं शाम को कथक व दास्तानगोई ने रायपिथौरागढ की शान में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, डॉ हर्षवर्धन, पीयुष गोयल, किरण रिजिजु, अनुराग सिंह ठाकुर, रेनुका सिंह सारूता व मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर रायपिथौरागढ में संगीत-नाटक अकादमी की ओर से आजादी की दास्तानें का आयोजन किया गया। जिसकी प्रस्तुति फौजिया दास्तानगो, सैयद साहिल आगा व काबुकी खन्ना ने दी। जिसमें उन्होंने आजादी से जुडे कई दास्तानों को ताजा कर दिया। वहीं कथक केंद्र दिल्ली द्वारा वंदे मातरम् पर कथक की सुंदर प्रस्तुति की गई।

बता दें कि पहले ही दिन दिल्ली में रायपिथौरा गढ के अलावा हुमायूं मकबरा, फतेहपुर सिकरी, ग्वालियर का किला, गोलकुंडा का किला, कोणार्क सूर्य मंदिर सहित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की करीब 15 साईट्स पर इस उपलक्ष्य में पहले ही दिन भव्य आयोजन किए गए। मालूम हो कि 75 सप्ताह तक चलने वाला ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एक सीरिज इवेंट की प्रस्तुत करेगा, जिसे महोत्सव नहीं बल्कि जनभागीदारी के साथ जन-उत्सव बनाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है।

comments

.
.
.
.
.