Monday, Mar 27, 2023
-->
CM Kejriwal started Delhi Celebrates Freedom at 75 Waving tricolor KMBSNT

CM केजरीवाल ने तिरंगा लहराकर किया 'दिल्ली सेलिब्रेट्स फ्रीडम @75' का आगाज

  • Updated on 3/13/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस में 'दिल्ली सेलिब्रेट फ्रीडम - 75' (Delhi Celebrates Freedom at 75) जश्न का आगाज किया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंच पर तिरंगा झंडा लहराया और कहा कि हम भारत को पूरी दुनिया में नंबर वन देश बनाएंगे।

सीएम ने कहा कि हमने ढेरों उपलब्धियां हासिल की फिर भी कई सपने पूरे नहीं हुए। यह समय उन अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने का है। हर भारतवासी को अच्छा भोजन, पानी, कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सिर पर छत, बिजली, रोजगार और समान अवसर मिलना चाहिए। धर्म और जातियों के बीच प्यार और मोहब्बत होनी चाहिए।

केजरीवाल ने भाजपा से पूछा- तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जायेगा

भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर के संघर्षों को किया जाएगा याद
उन्होंने कहा कि आजादी के जश्न में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर के संघर्षों और उनके संदेशों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इन सभी संकल्पों को पूरा करने का इरादा जताते हुए केजरीवाल ने 'हम होंगे कामयाब...' गीत भी गाया। साल 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष में दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को 75 हफ्तों तक चलने वाले समारोह की शुरुआत की।

जश्न के लिए बहुत व्यापक और भव्य प्लान
सीएम केजरीवाल ने बताया कि आप की सरकार ने जश्न के लिए बहुत व्यापक और भव्य प्लान बनाया है। यह देश में पहली बार होगा कि दिल्ली के स्कूलों के अंदर देशभक्ति की विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी। हम अपने बच्चों को विज्ञान, गणित और बायोलॉजी पढ़ाते हैं। लेकिन स्कूल के अंदर देश से प्यार करना नहीं पढ़ाते हैं। अब अलग से एक पाठ्यक्रम बनाया जाएगा जिसको स्कूल में प्रतिदिन एक घंटा पड़ा कर बच्चों के अंदर कूट-कूट कर देश भक्ति भरी जाएगी।

घर-घर राशन योजना में तीन विधानसभाओं को किया जाएगा शामिल

जगह-जगह 500 राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे
दिल्ली में जगह-जगह 500 राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे। शुभारंभ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 75 साल से ज्यादा की उम्र के ऐसे लोगों को सम्मानित किया जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में जैसे फोटोग्राफी न्याय शिक्षण लेखन आदि में बड़ा नाम कमाया है। 

ये भी पढ़ें

comments

.
.
.
.
.