नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर शुक्रवार को यहां सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
गुप्ता, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी और अन्य पहले रिंग रोड के पास चंदगीराम अखाड़े के पास एकत्र हुए तथा फिर फ्लैग स्टाफ मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े। भाजपा के एक नेता ने कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास से लगभग 500 मीटर की दूरी पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सात साल में जल वितरण को लेकर घोषित की गईं योजनाएं अभी तक शुरू भी नहीं हुई हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल संकट के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है क्योंकि वह टैंकर माफिया से मिली हुई है। शहर में पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली सरकार हरियाणा पर आरोप लगाती रही है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी के लिए निर्धारित पानी की मात्रा से कम पानी छोड़ रही है और इसलिए शहर के कुछ हिस्सों में जल संकट उत्पन्न हो रहा है।
उत्साहित CM योगी बोले- उपचुनाव के नतीजों से जनता ने 2024 के लिए संदेश...
उपचुनाव : भाजपा को 5 सीट मिली, यूपी की रामपुर, आजमगढ़ सीटों से भी...
संगरूर लोकसभा उपचुनाव : शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत जीते, AAP ने...
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में AAP के दुर्गेश ने मारी बाजी, BJP को...
बागी MLA का आरोप- शिवसेना की पीठ में छूरा घोंप रही थी NCP
Kartik की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार पर आया सेलेब्स का दिल, Ranveer ने...
कैसे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सूरत पहुंचे बागी MLA, पढ़ें स्पेशल...
जर्मनी और UAE यात्रा के दौरान 15 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे...
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता के पुणे स्थित कार्यालय में की...
अपने ओपनिंग डे पर Jugjugg Jeeyo ने मारी बाजी, फिल्म ने कमाए इतने...