Saturday, Apr 01, 2023
-->
Farhan Akhtar bdy wish to Shibani Dandekar

गर्लफ्रेंड शिबानी के बर्थडे पर फरहान ने शेयर की ये प्यारी तस्वीर

  • Updated on 8/28/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इन दिनों बी-टाउन के गलियारों में फरहान अख्तर (farhan akhtar) और शिबानी दांडेकर (shibani danderker) के इश्के चर्चे जोरों-शोरों पर है। वहीं इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। वहीं हाल ही में फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिबानी दांडेकर को एक अलग अंदाज में विश करते हुए नजर आए। 

अपनी प्रोपर्टी को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, बताया किसको कितना मिलेगा...

फरहान ने ऐसे किया शिबानी को किया बर्थडे विश 
जी हां, उन्होंने शिबानी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। इसी के साथ फरहार ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां देते हुए लिखा है कि 'तुम यूं ही हमेशा हसती रहो'।

आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस वजह से यह कयास भी लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

WAR: फिल्म के दमदार डायलॉग्स को लेकर बन रहे हैं ये मजेदार मीम्स

शिबानी ने फरहान को लेकर कही ये बात
वहीं हाल ही में शिबानी ने पहली बार फरहान के साथ अपने रिलेश्न को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि 'मैं मेरे रिलेशन को लेकर कुछ भी फील नहीं करती। हम सोशल मीडिया पर वही डालते हैं जो डालना चाहते हैं। लोग कैसे समझते है ये उन्हें तय करना है। लोग सोशल मीडिया पर हमारी फोटोज को देखकर कयास लगा रहे हैं। तो यह वैसा नहीं कि कोई खुलासा है।' अब शिबानी के ऐसे बयान से तो यह साफ है कि दोनों इस रिश्ते तो काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं। 

Video: सारा-वरुण कर रहे हैं डांस की तैयारी, कुलीं. नं.1 में मचाएंगे धमाल

फरहान के बच्चों को पसंद है शिबानी
वहीं कुछ दिन पहले यह खबरें भी आई थी कि दोनों इस साल मार्च या अप्रैल में शादी कर लेंगे। इस बात की जानकारी उनके किसी करीबी दोस्त ने दी थी। उन्होंने बताया था कि 'फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं। फरहान के बच्चों भी शिबानी को पसंद करते हैं। दोनों इस साल शादी भी कर सकते हैं।' इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.