उप प्रधानाचार्य की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में मदद के बहाने चालक ने की ठगी, गिरफ्तार खाते से 4.45 लाख रुपये की चुपचाप की खरीदारी नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (नवोदय टाइम्स): उप प्रधानाचार्य को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में अपने चालक की मदद लेना भारी पड़ गया। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर लिया। खाते से 4.45 लाख रुपये की चुपचाप खरीदारी कर ली। पीडि़त को आरोपी के आचरण पर शक हुआ तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। अगस्त में महेश कुमार ने अपनी बैंक की स्टेटमेंट निकलवाई तो उनके होश उड़ गए। मामले की शिकायत करने के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी संदेश चौधरी उर्फ सन्नी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से धोखाधड़ी कर खरीदा गया सामान, मोबाइल, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, टीवी व अन्य बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि जांच के बाद संदेश चौधरी पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय उसने महेश कुमार के डेबिट कार्ट का नंबर नोट लिया था। कुछ भी खरीदारी करने के समय वह पीड़ित का मोबाइल ओटीपी के लिए मांग लेता था। बाद में उसे डिलीट कर देता था। ऐसे में पीडि़त को ठगी का पता नहीं चलता था। महेश कुमार शर्मा नामक उप प्रधानाचार्य ने पिछल दिनों अपने खाते में हेरा-फेरी की शिकायत की थी। पिछले दिनों उनके खाते से 33 हजार की खरीदारी का मैसेज आया। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर उनके होश उड़ गए। अलग-अलग लेनदेन में 4.45 लाख की खरीदारी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार व अन्यों की टीम ने पीडि़त से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली सरकार के स्कूल में उप प्रधानाचार्य हैं। उनकी तैनाती मंडावली के स्कूल में है। स्कूल आने-जाने व दूसरे कामों के लिए उन्होंने संदेश चौधरी नामक चालक को रखा हुआ था। लेकिन जून में ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वह संदेश की ऑनलाइन लेनदेन में मदद लेते थे। पुलिस ने बैंक खाते और सामान खरीदारी करने की पड़ताल की।
‘भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस को लाभ नहीं, BJP ने यात्रा मार्ग की...
छत्तीसगढ़ विस चुनाव : सबसे अधिक अंतर से जीते बृजमोहन अग्रवाल
माकपा ने सिलक्यारा सुरंग हादसे का मुद्दा संसद में उठाया, कंपनी पर...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के नायक बनकर उभरे शिवराज...
मायावती बोलीं- चार राज्यों के चुनाव नतीजे लोगों के गले उतर पाना...
Mizoram Election Result: ZPM रुझान में MNF से आगे, उपमुख्यमंत्री की...
PM की अपील- संसद को हार का गुस्सा निकालने का मंच न बनाएं
IND vs AUS T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, सीरीज 4- 1 से...
विदेशी कोषों की आवक से घरेलू बाजारों में सोमवार को लगातार पांचवें दिन...
Assembly Election Result: PM मोदी का जनता को संदेश- करते रहेंगे...