नई दिल्ली/रंजीत कुमार। भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच साझा नौसैनिक अभ्यास फ्रांस के निकट के समुद्री इलाके भूमध्य सागर में सोमवार से शुरु हो गया। वरुण नाम के इस साझा अभ्यास में भाग लेेने के लिये भारतीय नौसेना के तीन बड़े युद्धपोत फ्रांस के तुलोन नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे।
आर्मेनिया पहुंचे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, होंगे कई समझौते
यहां नौसैनिक अधिकारियों के मुताबिक नौसेना के पश्चिमी बेड़े के ये पोत हैं : गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रायर आईएनएस मुम्बई, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल और टैंकर पोत आईएनएस आदित्य। वरुण साझा नौसैनिक अभ्यास का समुद्र तटीय चरण सोमवार से शुरू हुआ है। यह दौर 27 अप्रैल तक चलेगा।
इसके बाद दोनों देशों के युद्धपोत बीच समुद्र में जा कर समुद्री चरण का अभ्यास करेंगे। इस अभ्यास में फ्रांस की ओर से रफेल नौैसैनिक लडा़कू विमान भी अपने हुनर दिखाएंगे जो भारतीय नौसेना के लिए समुद्री लड़ाकू विमानों के सौदे की होड़ में शामिल हैं।
यहां फ्रांसीसी राजदूत अलेक्जेंडर जिगलर के मुताबिक एशिया में भारत फ्रांस का सबसे बड़ा सामरिक साझेदार है। भारत और फ्रांस के बीच साझा नौसैनिक अभ्यास वरुण हर साल हिंद महासागर या भूमध्यसागर में होता है। इस साल के साझा अभ्यास में नौसैनिक विमानन और पनडुब्बी युद्ध पर जोर दिया जाएगा।
सुषमा की मदद से डेनियल घर लाया पाकिस्तानी पत्नी
साझा अभ्यासों के अलावा दोनों देशों के नौसैनिक पोत एक दूसरे के यहां सद्भावना दौरे पर भी जाते हैं। हिंद महासागर में फ्रांस का द्वीप रीयूनियन आईलैंड है जिसकी वजह से हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में फ्रांस की भी समान रुचि है। इस द्वीप पर फ्रांस के दस लाख नागरिक रहते हैं।
Mango Weight Loss: ऐसे करें आम का सेवन, कभी नहीं बढ़ेगा वजन
नहीं रहे कन्नड़ के मशहूर एक्टर Nithin Gopi, दिल का दौड़ पड़ने की वजह...
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...