नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गुजरात के कच्छ में बना भारत का सबसे बड़ा स्मारक व संग्राहलय 'स्मृति वनÓ पर्यटन का केंद्र बनने लगा है। महज 4 महीने में ही इस संग्राहलय और स्मारक को देखने के लिए करीब 2.80 लाख से अधिक पर्यटक अब तक पहुंचे हैं। संग्राहलय से जुड़े अधिकारी ने बताया कि 2001 के भूकंप में जान गंवाने वालों की स्मृति में विशेष वन को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि कच्छ में बना यह केंद्र अब 'कल्चरल हबÓ बन रहा है। इसमें रियल टाइम भूकंप का अनुभव कराने के लिए संग्रहालय में है विशेष थियेटर भी बनाया गया है।
4 महीने में पहुंचे 2.80 लाख से अधिक पर्यटक
गौरतलब है कि कच्छ के भुज शहर में स्मृति वन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मिलकर 28 अगस्त 2022 में किया था। इसे 26 जनवरी 2001 को भुज में आए भूकंप का शिकार बने लोगों की याद में तैयार किया गया। अधिकारी के अनुसार 20 जनवरी तक केवल चार महीनों में ही 2 लाख 80 हजार लोग इस स्मारक को देख चुके हैं।
न्यायाधीश निर्वाचित नहीं होते, इसलिए उन्हें बदला नहीं जा सकता लेकिन... : रीजीजू
संग्रहालय देखने के लिए लगभग 1 लाख 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे हैं। अधिकारी के मुताबिक भुज और राज्य के नागरिकों को एक साथ लाने के उद्देश्य से यहां योग क्लास और वर्कशॉप, ओपन माइक, स्केटिंग, जुम्बा गेट टुगेदर, मतदान जागरूकता कार्यक्रम, संगीत और 21,000 से अधिक दीयों से भूकंप में दिवंगतों की शांति के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
भूकंप का अनुभव करने के लिए विशेष थियेटर
2001 में आए भूकंप का अनुभव करने के लिए एक विशेष थियेटर का निमाज़्ण किया गया है। यहां कंपन तथा ध्वनि एवं प्रकाश के संयोजन से एक विशेष परिस्थिति का अनुभव कराया जाता है। 360 डिग्री पर प्रोजेक्शन की मदद से 2001 में आए भूकंप की अनुभूति की जा सकती है।
अडाणी पर हिंडनबर्ग ने ‘खुल्लम खुल्ला धोखाधड़ी' का आरोप लगाया
संग्रहालय में कुल 8 ब्लॉक हैं, जिन्हें पुर्नजन्म, पुन: खोज, पुर्न स्थापना, पुर्ननिर्माण, पुर्नविचार, पुर्नजीवन और नवीनीकरण नाम दिया गया है। यहां ऐतिहासिक हड़प्पा सभ्यता की बस्तियों, भूकंप से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी, गुजरात की कला और संस्कृति, चक्रवात का विज्ञान, रियल टाइम आपातकालीन स्थिति के संबंध में कंट्रोल रूम द्वारा सलाह एवं सुझाव और भूकंप के बाद भुज की सफलता गाथाओं एवं राज्य की विकास यात्रा को वर्कशॉप एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से दर्शाया गया है।
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक...
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया...
मोदी सरकार ने PAN को Aadhaar से जोड़ने की समयसीमा तीन माह बढ़ाई
अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा...