Saturday, Jun 10, 2023
-->
priyanka-and-nick-mumbai-reception-photos

अपनी रिसेप्शन पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आए निक-प्रियंका, वायरल हुई वीडियो

  • Updated on 12/20/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नई नवेली जोड़ी निक-प्रियंका का कल यानि कि 19 दिसंबर को मुंबई के JW मैरियट होटल में वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया। यह रिसेप्शन पार्टी मीडिया वालों और करीबी दोस्तों के लिए रखी गई थी जिसमें दोनों के परिवार वाले भी शामिल हुए।

इसी बीच इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई जोकि खूब वायरल हो रही है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशा पति निक जोनस को मेहमानों से परिचय कराती हुईं नजर आ रही हैं।

 नेटफ्लिक्स के लिये तीसरा शो करने की तैयारी में अभिनेता वीर दास

वहीं इस दौरान यह रोमांटिक जोड़ी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई। जहां प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू कलर के लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने डायमंड का नेकलेस पहना था जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा गया था। वहीं निक जोनस ग्रे और ब्लू मिक्स शेड का सूट पहने नजर आए।

दोनों ने जमकर मीडिया को पोज दिए और उनकी खास खातीरदारी करते हुए भी नजर आए। जानकारी दे दें कि आज यानि कि 20 दिसंबर को दोनों मुंबई में एक बार फिर ग्रैंड रिसेप्शन देंगे जो केवल बॉलीवुड वालों के लिए होगा। कुछ दिन पहले ही दोनों शादी के बाद ओमान में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए थे। वहीं सोशल मीडिया पर एक खबर यह भी आग की तरह फैल रही है कि जल्द ही निक और प्रियंका दूसरे हनीमून के लिए जाने वाले हैं। हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोट्स में बताया गया कि जल्द ही निक अपनी वाइफ के साथ 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जा रहे हैं।

 ‘सलेक्शन डे’ के प्रीमियर पर अनिल कपूर का साथ देने पहुंचा पूरा कपूर परिवार 

बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मैद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से शाही शादी की। दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। इस हाई प्रोफाइल शादी में वर-वधु के परिजनों के साथ ही बाॅलीवुड व हाॅलीवुड की कई नामी हस्तियों के शामिल हुए थे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.