Tuesday, Jun 06, 2023
-->
Priyanka and Rahul Gandhi slams on Modi govt amid Agnipath Protest

Agnipath Scheme के भारी विरोध के बीच प्रियंका और राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

  • Updated on 6/17/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र की सेना में अल्पकालिक भर्ती योजना 'अग्निपथ' के भारी विरोध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने जहां इस योजना को वापस लेने को कहा है तो वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि वो जनता की नहीं बल्कि अपने 'मित्रों' की सुनते हैं। 

प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि 24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नई आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है। नरेंद्र मोदी जी इस स्कीम को तुरंत वापस लीजिए एयरफोर्स की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और रिजल्ट दीजिए। सेना भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए। 

वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अग्निपथ - नौजवानों ने नकारा  कृषि कानून - किसानों ने नकारा नोटबंदी - अर्थशास्त्रियों ने नकारा GST - व्यापारियों ने नकारा देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्यूंकि उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।

'अग्निपथ' के भारी विरोध के बीच सरकार ने प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया है। नाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने इस बात की जानकारी दी है। सेनाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार की रियायत दी जा रही है।

जनरल मनोज पांडे ने कहा कि यह निर्णय उन सभी युवकों को एक अवसर प्रदान करेगा जो कोरोना महामारी के बावजूद भी भर्ती रैलियों में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। जो भर्ती कोविड प्रतिबंधों के कारण पिछले 2 वर्षों में नही की जा सकी थी। भर्ती प्रक्रिया के कार्यक्रम की जल्द घोषणा की जाएगी।

comments

.
.
.
.
.