Friday, Jun 09, 2023
-->
salman khurshid compare rahul gandhi  with god ram

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम, भाजपा ने कहा- 'दुस्साहस'

  • Updated on 12/27/2022

नई दिल्ली,टाम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीते कल कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को भगवान राम की उपाधि दे दी। सलमान खुर्शीद के इस बयान ने सियासी गलियारे में उथल-पुथल मचा दी है। खुर्शीद के बयान को लेकर  भाजपा कांग्रेस पर लगातार तंज कस कर रही है। दरअसल खुर्शीद ने एक बयान में यह दिया कि कोई इंसान जब बहुत ऊंचाई पर पहुंचता है तो उसे क्या कहा जाएगा? कि वह भगवान राम के समान के समान हो गया है। राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना की जाने पर राजनीति में हलचल मच गई है। इस मामले में विवाद बढ़ने पर सलमान खुर्शीद ने अब कहा है कि " मैं कौन होता हूं भगवान राम से तुलना करने वाला ? 

भाजपा ने राम से तुलना करने को बताया चाटुकारिता की पराकाष्ठा
भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने पर मंगलवार को कड़ी आपत्ति दर्ज की और इसे ‘‘चाटुकारिता की पराकाष्ठा'' करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने यह तुलना करके ना केवल हिन्दू समाज की, बल्कि पूरे भारत की भावनाओं को आहत किया है और उसके इस ‘‘दुस्साहस'' का जवाब जनता देगी।

गौरव ने आगे कहा कि "भगवान राम से तुलना करना अपने आप में दुस्साहस है और जनता इसका जरूर जवाब देगी।'' एक अन्य सवाल के जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति को ‘‘ढोंगी और ढकोसला'' कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब चुनाव आते हैं तो वह ढोंगी हिन्दू बन जाते हैं। अब वह सदैव अटल पर जाते हैं... तो यह देखकर अच्छा लगा कि एक भ्रष्टाचारी, ईमानदारी की प्रतिमूर्ति वाजपेयी की समाधि के सामने झुके।'' ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। 

सलमान खुर्शीद का बयान
वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' के उत्तर प्रदेश नहीं आने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर डाली। उन्होंने राहुल गांधी के लिए ‘‘सुपर ह्यूमन'' और ‘‘योगी'' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि इतनी ठंड में जब सभी ठिठुर रहे हैं और कोट व जैकेट पहने हुए हैं तो राहुल टी-शर्ट में निकल रहे हैं। इसी क्रम में खुर्शीद ने आगे कहा, ‘‘आप तो जानते हैं कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा भगवान राम नहीं पहुंच पाते हैं तो उनकी खड़ाऊ लेकर चलना पड़ता है। तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं। खड़ाऊ लेकर हम उत्तर प्रदेश में चले हैं। उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई है। तो राम जी भी पहुंचेंगे। यह हमारा विश्वास है।''

comments

.
.
.
.
.