Saturday, Jun 03, 2023
-->
Women involved in farmers Protest found on the cover page of TIME magazine KMBSNT

किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को TIME Magazine के कवर पेज पर मिली जगह

  • Updated on 3/5/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली की सीमा पर हो रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) की चर्चा अंतारराष्ट्रीय स्तर पर तो ही रही थी, वहीं अब इस आंदोलन में शामिल महिलाओं को TIME मैग्जीन ने अपने कवर परेज पर जगह दी है। पूरा कवर पेज किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को समर्पित किया है। इसमें महिलाओं के लिए टैग एक खास टैग लाइन लिखी गई है 'मुझे डराया धमकाया नहीं जा सकता है और न ही खरीद जा सकता है। भारत के किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रही महिलाएं 

टाइम मैग्जीन के कवर पेज पर किसान आंदोलन में शामिल जिन महिलाओं की तस्वीर है वो हैं- दिलबीर कौर,बिन्दु अम्मां, उर्मिला देवी, साहुमति पाधा, हीराथ झाड़े, अमनदीप कौर, गुरमर कौर, सुरजीत कौर, जसवंत कौर, सरजीत कौर, सुदेश गोयत शामिल हैं। इन महिलाओं में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ज्यादा महिलाएं हैं।

राकेश टिकैत का दावा- किसान आंदोलन के समर्थन में BJP सांसद देंगे इस्तीफा

मैग्जीन में महिलाओं के जज्बे की तारीफ
मैग्जीन में लिखे गए आर्टिकल में किसान आंदोलन का नेृतृत्व करने वाली महिलाओं के जज्बे की तारीफ की गई है। इसमे लिखा गया है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की किसान महिलाएं सरकार के मना करने के बाद भी किसान आंदोन में पूरे जोश के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। बता दें कि किसान आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिल रहा है। ग्रेटा थनबर्ग और पॉप स्टार रिहाना के समर्थन के बाद किसान आंदोलन को इंटरनेशनल लेवल पर काफी सुर्खियां भी मिली थीं। 

6 मार्च को KMP जाम करेंगे किसान
6 मार्च को किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। किसानों ने ऐलान कि या है कि वो 6 मार्च को केएमपी एक्सप्रेसवे को जाम करेंगे। इसके अलावा 8 मार्च को महिला किसान दिवस मनाया जाएगा और सभी धरने महिलाएं संभालेंगी। मंच प्रबंधन करेंगी और वक्ता होंगी। मोर्चा ने कहा कि 8 मार्च को महिला संगठनों व अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया  ताकी वह किसान आंदोलन के समर्थन में इस तरह के कार्यक्रम करें और देश में महिला किसानों के योगदान को उजागर करें।

राकेश टिकैत का दावा- किसान आंदोलन के समर्थन में BJP सांसद देंगे इस्तीफा

15 मार्च को निजी करण विरोधी दिवस 
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर 15 मार्च को निजी करण विरोधी दिवस मनाया जाएगा। मोर्चा सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि पूरे भारत में एक एमएसपी दिलाओ अभियान शुरू होगा। जिसमें बाजारों में किसानों की फसलों की कीमत की वास्तविकता को दिखाया जाएगा और मोदी सरकार व एमएसपी के झूठे दावों वादों को उजागर करेंगे।

यह अभियान दक्षिण भारतीय राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शुरू किया जाएगा। पूरे देश के किसान इस अभियान में शामिल किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें:

comments

.
.
.
.
.