नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, 25 जनवरी को लंदन में प्रतिष्ठित इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में आउटस्टैंडिंग अचीवर सम्मान से नवाजे जाएंगे। उन्हें सरकार और राजनीति श्रेणी के लिए आउटस्टैंडिंग अचीवर के रूप में चुना गया है। यह सम्मान लोकतंत्र और लोगों की भलाई के लिए काम करने, चुनौतीपूर्ण सामाजिक समस्याओं से निपटने के लिए काम करने वालों को दिया जाता है। इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स भारत की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर यूके में अध्ययन करने वाले युवा भारतियों की शैक्षिक और व्यावसायिक उपलब्धियों के सम्मान में मनाया जा रहा है। बता दें कि राघव चड्ढा ने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की। इसके बाद वे भारत लौट आए और एक युवा कार्यकर्ता के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी कानून की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में शामिल हो गए। बाद में इस आंदोलन ने आम आदमी पार्टी का रूप लिया, जिसका नेतृत्व आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक अरविंद केजरीवाल ने किया। एक युवा नेता के रूप में राघव चड्ढा आप के संस्थापक सदस्य बने और अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन और सलाह के तहत काम किया। बहुत कम उम्र में भारतीय राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले राघव ने 2022 में, केवल 33 वर्ष की आयु में भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा में संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य बने, जहां वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले साल उन्हें प्रतिष्ठित विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में भी सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदला, अब अमृत उद्यान के नाम से...
वायुसेना के दो लड़ाकू विमान मप्र के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त, एक...
अमेरिकी उद्योग का वित्तमंत्री से अनुरोध- प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष करों...
भारत आज दुनिया के हर बड़े मंच पर डंके की चोट पर अपनी बात कहता है: PM...
AMU में गणतंत्र दिवस के दिन ‘अल्लाहु अकबर' के नारे लगाने वाले छात्र...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...